{"_id":"5c3ad4e9bdec2273792f2e1e","slug":"prisoner-absconding-from-special-prison-cell-seven-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कारागार के विशेष सुरक्षा कक्ष से कैदी फरार, सात सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कारागार के विशेष सुरक्षा कक्ष से कैदी फरार, सात सस्पेंड
Sun, 13 Jan 2019 11:34 AM IST
देव कश्यप
ब्यूरो, अमर उजाला नैनी (प्रयागराज)
ब्यूरो, अमर उजाला नैनी (प्रयागराज)
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कारागार नैनी से एक कैदी भाग निकला। शनिवार की सुबह जब गिनती हुई तो हड़कंप मच गया। हाई सिक्योरिटी सेल से कैदी फरार होने की सूचना पर अलार्म बजाकर अलर्ट किया गया। कई घंटे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन गायब कैदी का कुछ पता नहीं चला। देर शाम सात बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया। छह होमगार्डों और कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बीते तीन महीने में जेल के अंदर से अपराधियों के भागने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि लापता कैदी भगंते उर्फ छग्गन पुत्र संटू निवासी डिगवा बक्खोपुर, सराय इनायत को 31 दिसंबर, 2018 को नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया था। उस पर मुकदमा अपराध संख्या 733/18 के अंतर्गत धारा 457, 380/411 आईपीसी, 3/25 आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट का भी चार्ज था। उसे बैरक नंबर एक में बने विशेष सुरक्षा कक्ष में रखा गया था।
विज्ञापन
11 जनवरी को उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई थी। इसमें 19 जनवरी तारीख लगी थी। रात में 8.30 बजे उसे उसके सेल में बंद किया गया था। अंतिम बार रात में जब गिनती हुई थी, तब वह था, लेकिन शनिवार सुबह की गिनती में वह लापता था।
विज्ञापन
इस संबंध में सात बंदी रक्षकों को डीआईजी जेल बीआर वर्मा ने निलंबित कर दिया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिस दिन छग्गन जेल में लाया गया था, उसके दूसरे दिन वह गोदाम में छिप गया था। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे ढूंढा गया था। उसकी अजीबोगरीब हरकतों को देखकर उसे विशेष सेल में बंद किया गया था।