फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prison Minister inspected Naini jail, distributed blankets to the prisoners to protect them from cold.

Prayagraj : कारागार मंत्री ने नैनी जेल का किया निरीक्षण, कैदियों को ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल

Sun, 28 Jan 2024 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 01:10 PM IST
सार

अपने कार्यक्रम के दौरान जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकारों को बताया कि ठंड को देखते हुए वह बंदियों को कंबल वितरण करने आए हैं। साथी वह अन बंदियों से भी संवाद करेंगे, जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आया करते। कंबल वितरण के साथ थी मंत्री के आगमन पर जेल परिसर के अंदर बंदियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

विज्ञापन
Prison Minister inspected Naini jail, distributed blankets to the prisoners to protect them from cold.
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नैनी जेल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपनों से बेगाने हो चुके बंदियों से मिलने के लिए रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी में जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे। जेल गेट परिसर में बंदी  रक्षक ने उन्हें सलामी दी। वह यहां पर जेल में सजा काट रहे बंदियों को कंबल और सुंदरकांड की प्रति बांटने आए थे। साथ ही उन्होंने निर्मार्णाधीन  जिला जेल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अपने कार्यक्रम के दौरान जेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि ठंड को देखते हुए वह बंदियों को कंबल वितरण करने आए हैं। साथी वह अन बंदियों से भी संवाद करेंगे, जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आया करते। कंबल वितरण के साथ थी मंत्री के आगमन पर जेल परिसर के अंदर बंदियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। उन्होंने बंदियों के बीच सुंदरकांड की प्रतियाँ भी बांटी। साथ ही महिला जेल में बंद महिला बंदी और उनके बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। इसके बाद उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। बताया कि जल्द ही केंद्रीय कारागार नैनी बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed