फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal of the lift by Gypsy looting

जिप्सी में लिफ्ट देकर की प्रधानाचार्य से लूटपाट

Sat, 28 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शनिवार सुबह दारागंज से सैदाबाद में इंटर कॉलेज जा रहे प्रधानाचार्य सभाजीत मिश्र को जिप्सी में लिफ्ट देने के बाद लूटपाट की। सरायइनायत थाने के पास बदमाशों ने पिस्टल सटाकर प्रधानाचार्य से दो एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये तथा सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच बताकर छीनाझपटी की थी। देर रात सरायइनायत थाने की पुलिस ने तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


कच्ची सड़क दारागंज निवासी सभाजीत मिश्र सैदाबाद स्थित सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। इन दिनों बोर्ड परीक्षा चल रही है इसलिए उन्हें सुबह कॉलेज के लिए जल्दी निकलना होता है। शनिवार सुबह भी वह छह बजे घर से रवाना हुए। सभाजीत अलोपीबाग चुंगी के पास पहुंचे तभी एक जिप्सी उनके पास आकर रुकी। उसमें दो लोग बैठे थे। उन्होंने सभाजीत को सैदाबाद तक पहुंचाने की बात कहकर बैठा लिया। जिप्सी कुछ आगे बढ़ते ही दोनों लोगों ने सभाजीत को रिवॉल्वर सटाकर धमकाया कि वे क्राइम ब्रांच के लोग हैं। फिर तलाशी के नाम पर उन दोनों ने उनके जेब से एसबीआई के दो एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन


उन्हें धमकाकर दोनों कार्ड के पिन कोड भी पूछ लिए। फिर उन्हें सरायइनायत थाने से करीब आधा किलोमीटर पहले नसीरापुर गांव के सामने उतारकर बदमाश जिप्सी से भाग गए। सुबह की पाली की परीक्षा का वक्त हो रहा था इसलिए सभाजीत एक बाइक सवार राहगीर से लिफ्ट मांगकर कॉलेज गए। करीब घंटे भर बाद उन्होंने अपने दोनों एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करा दिए मगर इतनी देर में ही बदमाशों ने उनके दोनों खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। सभाजीत ने स्टेट बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनका एक कार्ड सोहबतियाबाग और दूसरा जार्जटाउन में लगाकर 40-40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। शनिवार शाम सभाजीत ने सरायइनायत थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने रात में मुकदमा लिखा। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed