फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister President caught in threatening BDO

बीडीओ को धमकाने में फंसे प्रधानसंघ अध्यक्ष

Fri, 23 Aug 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister President caught in threatening BDO
threat
मनरेगा की फाइल पर हस्ताक्षर न करने को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष ने विहार बीडीओ को धमकाते हुए फाइल फाड़ डाली, कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। धमकी से सहमे बीडीओ ने कार्यालय छोड़ दिया। मुख्यालय पहुंचकर डीएम को आपबीती सुनाई। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना से ब्लाककर्मी खौफजदा हैं।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय विहार में गुरुवार दोपहर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व गोगौर गांव के प्रधानपति नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह मनरेगा की फाइल लेकर बीडीओ राज नारायण पांडेय के पास पहुंचे। बातचीत के दौरान पिंटू ने फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, जिसके जवाब में बीडीओ ने कहा कि तीन दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। फाइल का अवलोकन करने के बाद हस्ताक्षर करेंगे। बीडीओ का आरोप है कि इस बात से नाराज प्रधानपति गालियां देने लगे। मनरेगा की फाइल फाड़ डाली और कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए कुर्सी-मेज तोड़ डाली। उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना से सहमे बीडीओ राजनारायण पांडेय ब्लाक छोड़कर मुख्यालय चले आए। उन्होंने डीएम को आपबीती सुनाई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पुलिस अधीक्षक को मामले में सख्त कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर बाघराय पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद बाघराय पुलिस पुलिस ने गोगौर व बरबसपुर गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। बाघराय थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद बीडीओ को हटाया
विहार बीडीओ राजनारायण पांडेय से प्रधान संघ अध्यक्ष पिंटू सिंह के विवाद को देखते हुए सीडीओ ने उन्हें हटाकर सांगीपुर भेज दिया। सीडीओ ने सांगीपुर के बीडीओ राजेंद्र कुमार तिवारी को विहार ब्लाक भेजा है। फिलहाल इस घटना से ब्लाक कर्मचारी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed