फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister Narendra Modi can come to Prayagraj on March 2, Nishadraj statue will be unveiled.

PM Modi : दो मार्च को प्रयागराज आ सकते हैं पीएम मोदी, श्रृंगवेरपुर में निषादराज की प्रतिमा का होगा अनावरण

Fri, 23 Feb 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को प्रयागराज आ सकते हैं। श्रृंगवेरपुर में युद्धस्तर पर चल रहे निषादराज पार्क में स्थापित निषादराज और भगवान राम की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संभावना जाहिर की जा रही है कि दो मार्च को पीएम मोदी संगमनगरी आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi can come to Prayagraj on March 2, Nishadraj statue will be unveiled.
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। पीएम मोदी यहां अगले माह दो मार्च को ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेड कॉरिडोर (ईडीएफसी) के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) का निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान वह ईडीएफसी पर चलाई जाने वाली कई नई मालगाड़ियों को वर्चुअली हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। शुक्रवार को डीएफसीआईएल के एमडी रविंद्र जैन ने प्रयागराज पहुंचकर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल के साथ बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


ईडीएफसी की ओसीसी में रविंद्र जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में जानकारी दी। कहा, दो मार्च को पीएम यहां आ सकते हैं। हालांकि इसका आधिकारिक प्रोटोकाल नहीं आया है। बता दें, पीएम मोदी ने ही देश के सबसे बड़े ओसीसी का 29 दिसंबर 2020 को वर्चुअल उद्घाटन किया था। बताया जा रहा है कि पीएम यहां ओसीसी से ईडीएफसी की पूरी कार्यशैली भी देखेंगे। वह नई मालगाड़ियों सहित डीएफसी से जुड़े विभिन्न कार्य, परियोजनाओं का भी लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने बताया कि ईडीएफसी में फिलहाल दादरी-सोन नगर तक मालगाड़ियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार को ही डीएफसी ने 428 मालगाड़ियों का इंटरचेंज करके नया कीर्तिमान बनाया। देश में कुल छह डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर प्रस्तावित हैं। मार्च 2024 तक मुंबई से वाया दादरी सोननगर तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री की दो को परेड में सभा की तैयारी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो मार्च को संगमनगरी आ सकते हैं। परेड मैदान में उनकी सभा की भी तैयारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री शृंग्वेरपुर में निषादराज पार्क एवं भगवान राम से गले मिलते प्रतिमा का अनावरण करने के साथ कई निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी कर सकते हैं। इस बाबत प्रशासन की ओर से पूरे हो चुके तथा शुरू होने वाले निर्माण कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि अफसरों का कहना है कि प्रधानमंत्री के आने की उन्हें कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है।

प्रधानमंत्री के दो मार्च को रेलवे के कार्यक्रम में आने की संभावना है। उनका सूबेदारगंज में रेलवे का ईडीएफसी के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में परेड मैदान तथा शृंग्वेरपुर में भी उनके आयोजन की तैयारी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पहले शृंग्वेरपुर जा सकते हैं। वहां प्रतिमा के अनावरण के बाद परेड में उनका कार्यक्रम संभावित है। परेड में वह रिंग रोड समेत कई एक्सप्रेस वे तथा अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं। इस मौके पर वह लाभार्थियों को भी सम्मानित कर सकते हैं।

परेड में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी है। इसके लिए परेड मैदान में विशाल मंच बनाया जाएगा। मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, डीएम समेत अन्य अफसरों ने शुक्रवार को परेड मैदान में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अभी अफसर किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि रेलवे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आने की संभावना है लेकिन उन्हें अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि यदि प्रधानमंत्री का आगमन होता है तो उसकी पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed