फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primary-upper primary centers far away, increased trouble

यूपीटीईटी : प्राथमिक-उच्च प्राथमिक के केंद्र दूर-दूर, बढ़ी परेशानी

Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Primary-upper primary centers far away, increased trouble
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के परीक्षा केंद्रों की बीच दूरी को लेकर परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनके बीच की दूरी भी काफी है। जिससे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक टीईटी दोनों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए समय पर एक से दूसरे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण में एक ही अभ्यर्थी को अलग-अलग पालियों में शहर एवं गांव के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए भेज दिया गया है। इसमें सबसे प्रमुख कारण उन्हें समय से एक परीक्षा केंद्र से दूसरे तक पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यूपीटीईटी में प्राथमिक स्तर के लिए 11 लाख 76 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि, उच्च प्राथमिक के लिए पांच लाख 69 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक आयोग की ओर से अबकी बार यूपीटीईटी के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके तहत प्राथमिक कक्षा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को उच्च प्राथमिक कक्षा की परीक्षा के लिए दूसरे सेंटर जाना होगा। वहीं अभ्यर्थी केंद्र की दूरी को देखकर परेशान हैं। प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले और भदोही के अमित सिंह का कहना है कि उनका प्राथमिक स्तर का परीक्षा केंद्र नैनी में है जबकि उच्च प्राथमिक स्तर का परीक्षा केंद्र शहर से दूर फाफामऊ क्षेत्र के एक विद्यालय में कर दिया गया है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि उनके कई मित्रों का परीक्षा केंद्र यमुनापार एवं गंगापार क्षेत्र में कर दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से 12 दिसंबर को प्रवेश पत्र डाउनलोड का विकल्प खुलने के बाद से अब तक करीब सात लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चली कार्यालय की मनमानी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रवेश पत्र आवंटन में एनआईसी के आगे आगे सचिव परीक्षा नियामक के कर्मचारियों की एक नहीं चली। परीक्षा में आगे-पीछे रोल नंबर आवंटन के लिए एक साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दूर-दूर केंद्र आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed