फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primary school Teacher Transfer News Waiting for recruitment for four years, candidates started campaign on twitter

basic shiksha parishad : चार साल से भर्ती का इंतजार, twitter पर अभ्यर्थियों ने छेड़ा अभियान

Sun, 15 May 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 May 2022 09:32 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती अभियान से जुड़े पंकज मिश्रा बताते हैं कि बेसिक में करीब चार सालों में कोई भी भर्ती नहीं आई, इस बीच करीब साल दर साल करीब दो लाख डीएलएड प्रशिक्षित तैयार होते हैं। टेट और सीटेट बेरोजगारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन
Primary school Teacher Transfer News Waiting for recruitment for four years, candidates started campaign on twitter
ट्विटर

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर एक ही दिन में दो लाख से अधिक ट्वीट किए गए। प्रतियोगी छात्रों ने रविवार से सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। उन्हें चार साल से नई भर्ती शुरू होने का इंतजार है। मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को टैग करके मुद्दे को उठाया जा रहा है।

विज्ञापन



शिक्षक भर्ती अभियान से जुड़े पंकज मिश्रा बताते हैं कि बेसिक में करीब चार सालों में कोई भी भर्ती नहीं आई, इस बीच करीब साल दर साल करीब दो लाख डीएलएड प्रशिक्षित तैयार होते हैं। टेट और सीटेट बेरोजगारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन



योगी सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया था कि बेसिक स्कूलों में 51 हजार 112 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस पर भर्तियां करेंगे। विधानसभा चुनाव से पूर्व 16,200 पदों पर भर्ती जारी करने की बात भी की गई थी। प्रतियोगियों की मांग है कि 51 हजार 112 और 16 हजार 200 पदों को जोड़कर एक भर्ती का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी  किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर लेकिन शिक्षकों की भर्ती में टालमटोल 
प्रतियोगी छात्र आलोक मिश्र बिलौरा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रही है। लेकिन इन बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती निकालने में टालमटोल कर रही है। प्रदेश में पहले से ही छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या बहुत कम हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर शिक्षकों की और कमी हो जाएगी।


इस असर पठन-पाठन के स्तर पर पड़ेगा। ऐसे में सरकार को तत्काल प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती शुरू करना चाहिए। बड़ी संख्या में प्रशिक्षित अभ्यर्थी बीते कई सालों से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर संघर्ष किया लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में प्रतियोगी छात्र  मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed