फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primary School: Report cards will be distributed in council schools on March 31

प्राथमिक विद्यालय : परिषदीय स्कूलों में 31 मार्च को बंटेंगे रिपोर्ट कार्ड, सचिव ने निर्धारित किया शुल्क

Sun, 27 Mar 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 10:49 PM IST
सार

32 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को ‘ई-ग्रेड’ दिया जाएगा। ई-ग्रेड पाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सचिव ने प्रत्येक बच्चे के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
Primary School: Report cards will be distributed in council schools on March 31
प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में अंकों की जगह ग्रेड दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से रिपोर्ट कार्ड का प्रोफार्मा जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन



प्राथमिक स्कूलों में सवा दो करोड़ से अधिक बच्चों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया जाना है। रिपोर्ट कार्ड में 91 से 100 फीसदी तक अंक पाने वाले बच्चों को ‘ए-1’ ग्रेड, 81 से 90 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को ‘ए-2’, 71 से 80 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को ‘बी-1’, 61 से 70 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को ‘बी-2’, 51 से 60 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर ‘सी-1’ 41 से 50 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर ‘सी-2’ और 33 से 40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर ‘डी’ ग्रेड मिलेगा।

विज्ञापन

दो रुपया प्रति छात्र शुल्क है निर्धारित


32 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को ‘ई-ग्रेड’ दिया जाएगा। ई-ग्रेड पाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सचिव ने प्रत्येक बच्चे के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।



जिले के 2852 परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक 465884 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनकी परीक्षा 26 मार्च को पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन एवं रिजल्ट तैयार करने का काम 28 से 30 मार्च तक होगा। रिपोर्ट कार्ड वितरण के लिए प्रत्येक विकास खंड में समिति का गठन किया जाएगा। समिति के सदस्य सचिव संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed