अल्पसंख्यक शिक्षा एवं सेवा आयोग अध्यक्ष बने प्रो.कलीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के डॉ.मोहम्मद जफर और रामपुर के पूर्व विधायक अफरोज अली खां समिति के सदस्य बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव शफकत कमाल समिति के सदस्य सचिव नामित किए गए हैं।
तीन सदस्यीय यह समिति सरकार को प्रदेेश की सरकारी नौकरियों में अल्पसंख्यक समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अल्पसंख्यकों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय सुझाएगी। यह समिति अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे बच्चे जो धनाभाव के कारण विद्यालय छोड़ देते हैं, उन्हें चिह्नित कर विद्यालयों में प्रवेश दिलाएगी। समिति अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को शिक्षित कराए जाने के लिए उचित कार्रवाई करते हुए शासन को सुझाव भेजेगी।