फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pressure on Commission to release revised calendar

Prayagraj News: आयोग पर संशोधित कैलेंडर जारी करने का दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pressure on Commission to release revised calendar
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अब तक एक निरस्त और पांच परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। आयोग पर अब संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करने का दबाव है, ताकि अभ्यर्थी आगामी परीक्षाओं की तैयारी समय से पूरी कर सकें।
विज्ञापन

11 फरवरी को आयोजित आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद शासन ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी। हालांकि, आयोग ने इस परीक्षा को निरस्त करने के लिए अभी अपने स्तर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन इसके बाद प्रस्तावित पांच परीक्षाएं आयोग स्थगित कर चुका है और इनके आयोजन की नई तिथि अभी तय नहीं है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 17 मार्च को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024, 22 मार्च को प्रस्तावित स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2023, सात अप्रैल को प्रस्तावित सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा-2023, नौ अप्रैल को प्रस्तावित अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 ) (शॉर्टहैंड/टाइपिंग) और 24 अप्रैल को प्रस्तावित स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के स्थगित होने की वजह अब पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा, स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) की मुख्य परीक्षा और सहायक नगर नियोजक की मुख्य परीक्षा भी पूर्व निर्धारित समय पर नहीं हो सकेगी। आयोग के कैलेंडर में मई में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं है। मई में लोकसभा चुनाव हैं, सो स्थगित परीक्षाएं अब जून या इसके बाद ही कराई जा सकेंगी।
आयोग के कैलेंडर में जून से दिसंबर तक तक 10 तिथियां आरक्षित हैं और स्थगित परीक्षाएं इन्हीं तिथियों में कराई जा सकती हैं। वहीं, आयोग को आधा दर्जन परीक्षाओं के लिए रिक्त पदों का अधिचायन मिल चुका है, लेकिन ये आयोग के कैलेंडर में शामिल नहीं है। कोई परीक्षा समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने के कारण तो कोई परीक्षा पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना को शासन से मंजूर मिलने के इंतजार में अटकी है।

ऐसे में आने वाले समय में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति है। अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि स्थगित की गईं परीक्षाएं कब कराई जाएंगी। इसके लिए आयोग पर संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करने का दबाव बढ़ गया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि आयोग को संशोधित कैलेंडर शीघ्र जारी कर देना चाहिए, ताकि अभ्यर्थी कैलेंडर के अनुरूप परीक्षा की तैयारी समय से पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed