{"_id":"5a317dc04f1c1b686a8b96fa","slug":"president-will-rest-night-at-circuit-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकिट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकिट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे राष्ट्रपति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind
- फोटो : ramnath kovind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिनी कार्यक्रम के दौरान 15 दिसंबर की रात में सरकिट हाउस में विश्राम करेंगे। उनके साथ राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी होंगे। हाईकोर्ट और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कार्यक्रम में आ रहे राष्ट्रपति चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के अलावा संगम नोज पर गंगा पूजन और बड़े हनुमानजी का दर्शन भी करेंगे। इस दौरान शहर का बड़ा इलाका छावनी में तब्दील में रहेगा तो ट्रैफिक डायवर्जन भी रहेगा।
लखनऊ में अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति विशेष विमान से तकरीबन 12.40 बजे बमरौली एयरपोर्ट आएंगे। उसी विमान से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के भी आने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सरकिट हाउस आएंगे। सरकिट हाउस में लंच के बाद तकरीबन 2.50 बजे एमएनएनआईटी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में तकरीबन तीन बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर एमएनएनआईटी जाएंगे। वहां दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद वह तकरीबन 4.30 बजे सरकिट हाउस वापस आने का कार्यक्रम है।
सरकिट हाउस में उनका कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं रात आठ बजे कुछ चुनिंदा लोगों के साथ भोजन करेंगे। अगले दिन सुबह 7.40 बजे वह संगम के लिए रवाना होंगे। आठ से 8.25 के बीच संगम नोज पर गंगा पूजन करेंगे। वहां से लौटते समय लेटे हनुमानजी का भी दर्शन करेंगे। सुबह नौ बजे तक सरकिट हाउस लौटने की संभावना है। इसके बाद 10 बजे वह हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से बमरौली के लिए रवाना होंगे। वहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के स्वागत में शहर के अलावा संगम क्षेत्र भी सजने लगा है। उनके रास्ते की सड़क बन गई है। अगल-बगल के चकरप्लेट भी बिछ गए हैं। शनिवार को सुबह तकरीबन आठ बजे संगम नोज पर उनके गंगा पूजन की तैयारी है। इसके लिए जेटी बनने लगा है। वहां से बड़े हनुमानजी आएंगे। इसके मद्देनजर अन्य तैयारियां भी पूरी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग रहेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान 50 मीटर की परिधि में आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 दिसंबर को हाईकोर्ट की महत्वाकांक्षी परियोजना न्याय ग्राम की आधार शिला रख्रेंगे। हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड स्थित समारोह स्थल से राष्ट्रपति परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना को लेकर हाईकोर्ट कर्मियों और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है। न्याय ग्राम टाउनशिप परियोजना के तहत आडिटोरियम भवन, ज्यूडिशियल एकेडमी, प्रशासनिक भवन, ट्रेनिंग सेंटर और लाइब्रेरी के अलावा अनावासीय परिसर तथा जजों और कर्मचारियों के आवासीय परिसर का भी निर्माण होना है। इस परियोजना से इलाहाबाद हाईकोर्ट जहां विस्तार मिलेगा वहीं ज्यूडिशियल एकेमडी और ट्रेनिंग सेंटर जैसे नए संस्थान और कर्मचारियों को आवास भी उपलब्ध होंगे।
हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने न्यायालय कर्मियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चीफ जस्टिस डीबी भोसले और बिल्ड़िग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस तरुण अग्रवाल तथा महानिबंधक फैज आलम का आभार जताया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि झलवा में बनने वाली न्यायग्राम टाउनशिप के लिए शासन ने 395 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शहर पश्चिमी के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में यह पश्चिमी क्षेत्र के विकास की एक कड़ी है। कैट बार अध्यक्ष अनिल सिंह, कमलेश कुमार, राजू राय, पवन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, चंद्रभूषण, अविचल द्विवेदी, चंद्रमा यादव, रामलोचन साहू, विजय मेहरोत्रा आदि ने बधाई दी है।