फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President's arrival today, homeland security

राष्ट्रपति का आगमन आज, अभेद सुरक्षा

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
President's arrival today, homeland security
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शुक्रवार को शहर में होंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार यहां आ रहे कोविंद करीब छह घंटे के कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के नए सम्मेलन भवन का लोकार्पण करेंगे। सर्किट हाउस में उनका कुछ लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है। पत्नी और बेटे के साथ आ रहे राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल, सर्किट हाउस तथा उनके आवा-गमन वाले मार्ग का निरीक्षण किया और तैयारियों एवं सुरखा की समीक्षा की।
विज्ञापन


राष्ट्र्रपति की फ्लीट में शामिल वाहनों के साथ सुरक्षा कर्मियों ने पूर्वाभ्यास भी किया। राष्ट्रपति का प्लेन बमरौली एयरपोर्ट पर करीब एक बजे पहुंचेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आएंगे। फिर पांच बजे वह स्टैनली रोड स्थित आयोजन स्थल पहुंचेंगे। बीच की अवधि में उनका चुनिंदा लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों ने बमरौली एयरपोर्ट से सर्किट फिर वहां से आयोजन स्थल तक का पूर्वाभ्यास किया। एंटी माइंस डिस्पोजल दस्ते ने पूरे रूट की जांच की। राष्ट्रपति के आवागमन मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मार्ग में जगह-जगह पर बैरीकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे में चाक चौबंद व्यवस्था के लिए आसपास के जनपदों से भी फोर्स मंगाई गई है। कार्यक्रम के चलते शहर में छह एसपी, 9 एडीशनल एसपी, 17 डिप्टी एसपी, 40 थानाध्यक्ष, 160 उप निरीक्षक, 958 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ लगी है। एनएसजी की चार टीमें और सीएम सिक्योरिटी कमांडो की चार टीमें भी सक्रिय हैं। एंटी माइंस की तीन टीम पूरे रूट की जांच में लगी हैं। बम डिस्पोजल स्क्वायड की एक टीम कार्यक्रम स्थल पर और दूसरी टीम रूट पर रहेगी। आयोजन स्थल की तैयारी तथा सजावट भी सुरक्षा कर्मियाें की निगरानी में रही। डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा अन्य अतिथियों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति भवन के निर्देश तथा प्रोटोकाल के अनुसार सारे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए दिन में एक से शाम सात बजे तक कार्यक्रम स्थल पर वाहनों का डायवर्जन होगा। इसके तहत बमरौली एयरपोर्ट से स्टैनली रोड स्थित कार्यक्रम स्थल तक के रूट पर पड़ने वाले चौराहों, तिराहों व अन्य प्रमुख स्थलों पर सामान्य यातायात को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। इनके अलावा फाफामऊ से मेयोहाल की तरफ आने वाले वाहनों को एमएनआईटी तिराहा से डायवर्ट करके बैंक रोड से बालसन चौराहा की ओर भेजा जाएगा। वहीं, तेलियरगंज से मेयोहाल की तरफ आने वाले वाहनों को लाजपत राय रोड से आयुक्त कार्यालय, लक्ष्मी टाकीज की तरफ, बेली से मेयोहाल आने वाले वाहनों को ट्रैफिक लाइन चौराहा से आनंद अस्पताल, मनमोहन पार्क की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कचहरी से मेयोहाल आने वाले वाहनों को आनंद अस्पताल चौराहा से मनमोहन पार्क की तरफ और सिविल लाइंस रोडवेज, लोक सेवा आयोग चौराहा व धोबीघाट से मेयोहाल की तरफ आने वाले वाहनों को हिंदू हास्टल, लाउदर रोड से बैंक रोड होकर भेजा जाएगा।

राष्ट्र्रपति की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी तथा अन्य प्रमुख लोगों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था मेयोहाल चौराहे केसमीप ब्वायज हाईस्कूल मैदान पर की गई है। राज्यपाल राम नाईक कानपुर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ आएंगे। आयोजन में इनके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। मंच पर इन अतिथियों के अलावा एएमए के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। बृहस्पतिवार को इस आशय का पत्र आ गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर नंदी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे और विदाई देंगे।


राष्ट्रपति से सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल तथा तीन अन्य लोग मिलेंगे। इनमें काला मोती बनाने की तकनीकी विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ.अजय कुमार सोनकर भी शामिल हैं। वह राष्ट्रपति से शाम 4.30 बजे मिलेंगे। डॉ.सोनकर की तकनीकी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.अब्दुल कलाम भी बड़ी खोज बता चुके हैं और वर्तमान में उनका अंडमान निकोबार में प्रोजेक्ट चल रहा है। राष्ट्रपति से मिलने के लिए एक अधिवक्ता और शिक्षाविद को भी मिलने की अनुमति मिली है। वहीं राष्ट्रपति से मिलने वाले भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, डॉ.कमला सिंह, राजेद्रं मिश्र, कुंज बिहारी मिश्रा, गिरीशंकर प्रभाकर, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, शिवेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, राजू पाठक, आशीष गुप्ता, डॉ.प्रेमलता श्रीवास्तव, मुरारी लाल अग्रवाल, अनामिका चौधरी और लल्लू लाल कुशवाहा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed