फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   president rn kovind

राष्ट्रपति ने काम करने की दी सीख

Tue, 09 Jan 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
president rn kovind
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
22 दिन के अंतराल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को फिर संगम की धरती पर उतरे। हालांकि , वह बमरौली एयरपोर्ट से ही वापस हो गए। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामनाईक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता ने अफसरों संग उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी आए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चित्रकूट के रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इससे पहले उनका विशेष विमान दिन में तकरीबन साढ़े दस बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल रविवार को ही यहां आ गए थे। राष्ट्रपति और कानून मंत्री के साथ राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल भी दीक्षांत समारोह में शामिल होने चित्रकूट रवाना हुए। वहां से वे लोग शाम तकरीबन पौने पांच बजे वापस बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। बमरौली से विशेष विमान से राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और कानून मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंत्री नंद गोपाल नंदी सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दोनों ही मौके पर राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के अलावा मेयर अभिलाषा गुप्ता, मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई के साथ सेना और एयरपोर्ट अॅथारिटी के अफसर मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने मेयर से कहा कि ‘मैंने आपकी चाभी संभालकर रखी है।’ राष्ट्रपति ने मेयर तथा अन्य अफसरों को काम करते रहने की सीख दी। साथ में शहर के कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रपति 15 और 16 दिसंबर को भी शहर में थे। उस दौरान वह मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह और हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दो दिनी प्रवास के दौरान उन्होंने गंगा पूजन, बड़े हनुमानजी के दर्शन करने के अलावा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया था। उसी समय मेयर ने राष्ट्रपति को शहर की चाभी भेंट की थी। सोमवार को एक और आगमन पर राष्ट्रपति उस स्वागत का जिक्र करना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed