फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President and in-charge removed after internal conflict within BSP

Prayagraj News: बसपा में उपजे अंतर विरोध के बाद हटाए गए अध्यक्ष और प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
President and in-charge removed after internal conflict within BSP
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले बसपा में प्रत्याशी बदले जाने के कारण हुए अंतर विरोध के बाद पार्टी ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े बदलाव कर दिए हैं। बसपा के फूलपुर विधानसभा अध्यक्ष और दोनाें प्रभारियों को हटा दिया गया और उनकी जगह नए पदाधिकारी मनोनीत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष पंकज गौतम के अनुसार बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर ये बदलाव किए गए हैं। फूलपुर विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे अर्जुन सोनकर को हटाकर उनकी जगह राजकुमार गौतम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, फूलपुर विधानसभा के प्रभारी रहे पप्पू यादव की जगह महेंद्र कुमार भारतीया और राकेश वर्मा की जगह शिव मिलन गौतम को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पवन पाल को कोषाध्यक्ष और खुशी लाल मौर्या को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी बदले जाने के बाद फूलपुर के रहिमापुर में हुई बैठक के दौरान उठे विरोध को स्वर को दबाने के लिए फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को किनारे कर दिया गया है। रहिमापुर की बैठक में 16 सेक्टर अध्यक्षाें ने प्रत्शाशी बदले जाने का विरोध करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में सभी के इस्तीफे वापस हो गए लेकिन पार्टी में उपजा अंतर विरोध अब भी बना हुआ है और बसपा के सामने अपने कार्यकर्ताओं को मनाने की चुनौती भी है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव के दौरान भितरघात न हो, इसलिए अचानक यह परिवर्तन किया गया है। उधर, जिलाध्यक्ष पंकज गौतम का कहना है कि पार्टी में निष्क्रियता के कारण अध्यक्ष और दोनों प्रभारियों को हटाया गया है।

बसपा प्रत्याशी का नामांकन आज
- फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए जितेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पंकज गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रत्याशी नामांकन के लिए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed