फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prepare to be smart Allahabad

स्मार्ट बनने को तैयार इलाहाबाद

Mon, 26 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 26 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prepare to be smart Allahabad
इलाहाबाद। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए। अब अमेरिकी की दो सदस्यीय टीम इसी सप्ताह शहर आ रही है। कमिश्नर ने एमओयू की कापी भी मंगाई है। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य एमओयू के आधार पर ही स्मार्ट सिटी की योजना पर स्थानीय अफसरों से रायमशविरा करेंगे। टीम विशाखापट्टनम, अजमेर, वाराणसी होकर संगम नगरी पहुंचेगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्तूबर में अमेरिकी यात्रा के दौरान हुई। इसके बाद 19 दिसंबर 2014 में एम्बेसी ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में मिनिस्टर कनसोलर फॉर कॉमर्शियल अफेयर जॉन एम मैकिज्म एवं सीनियर कॉमर्शियल स्पेशलिस्ट भावना विश्वकर्मा ने इलाहाबाद का दौरा किया। इस दौरान अफसरों के बैठक कर स्मार्ट की योजनाओं के बारे में जानकारी ली थी। जॉन एम मैकिज्म ने बताया था कि अमेरिकी सरकार इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहले चरण में एक बिलियन डॉलर (तकरीबन 61 अरब रुपये से अधिक) निवेश करेगी।
विज्ञापन


यह रकम स्मार्ट सिटी के लिए बिजली के क्षेत्र में सोलर एवं थर्मल सिस्टम, स्मार्ट ग्रिड, पेयजल एवं सेनिटेशन के तहत पानी की रिसाइकिलिंग, गंदे पानी के ट्रीटमेंट, सीवरेज आदि, ट्रांसपोटेशन के तहत रेलवे एक्यूपमेंट एंड सिस्टम, एयरपोर्ट एंड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरक्राफ्ट मेटेनेंश, कोल्ड चेन, संरक्षा एवं सुरक्षा के तहत सिक्योरिटी मॉडर्नाइजेशन, सेफ सिटी, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्वास्थ्य के तहत हॉस्पिटल डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट, हेल्थकेयर आईटी, एमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम आदि पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्बेसी के अफसरों ने विभिन्न कामों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर भेजने को भी कहा था। ताकि उसके आधार पर अमेरिका की कंपनियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया जाए। अमेरिका ने अगले दस वर्ष में इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी का रूप देने की योजना बनाई है।


अमेरिकी अफसरों के दौरे बाद 26 दिसंबर 2014 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सरकिट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी पर सुझाव लिए थे। सुझावों के आधार पर जिला प्रशासन के साथ नगर निगम, एडीए, बिजली विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग योजनाएं बना रहे हैं। इस बीच रविवार को दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव अवस्थापना ने कमिश्नर बीके सिंह को फोन कर बताया कि केंद्रीय टीम इसी सप्ताह इलाहाबाद पहुंचेगी और स्मार्ट सिटी पर बन रही योजनाओं पर उनसे और डीएम, एडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त से वार्ता करेगी। रविवार को ही कमिश्नर ने दिल्ली से एमओयू की कापी भी मंगाई है। कमिश्नर ने अफसरों को बैठक की तैयारी का निर्देश भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed