फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations to bring Mafia Atiq from Gujarat, search for Guddu Muslim continues

प्रयागराज : माफिया अतीक को गुजरात से लाने की तैयारी, गुड्डू मुस्लिम की तलाश जारी

Sat, 25 Feb 2023 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 09:29 PM IST
सार

प्रयागराज में पूर्व बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गनर की शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाकर हत्या के मामले में नामजद माफिया अतीक अहमद से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
Preparations to bring Mafia Atiq from Gujarat, search for Guddu Muslim continues
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में पूर्व बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गनर की शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाकर हत्या के मामले में नामजद माफिया अतीक अहमद से पूछताछ होगी। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से रिमांड पर लाने की तैयारी में है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। अतीक को गुजरात से यूपी लाना उसके करीबियों की नींद उड़ा सकता है। शुक्रवार को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके मेंं इस दुस्साहिक घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की आसपास के दो दर्जन जिलों मेंं तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

अतीक के अलावा एसटीएफ माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शूटरों की गतिविधियों के बारे में भी पता लगा रही है। जेल में बंद मुख्तार के करीबियों को भी खंगाला जा रहा है। अतीक के भाई अशरफ, बेटे उमर आदि से जेल में बीते दिनों मिलने आए लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश लगातार पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दरअसल, जिस तरह से उमेश पाल पर हमला हुआ, एसटीएफ का शक मुख्तार के शूटरों के अलावा गुड्डू मुस्लिम पर गहराता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed