फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations in full swing for Mahashivratri bathing festival, crowd control strategy devised

Magh Mela : महाशिवरात्रि स्नान पर्व के मद्देनजर तैयारियां तेज, भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार की गई रणनीति

Sat, 14 Feb 2026 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 05:23 PM IST
सार

प्रयागराज माघ मेले के प्रमुख और अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करने के लिए उमड़ने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन
Preparations in full swing for Mahashivratri bathing festival, crowd control strategy devised
महाशिवरात्रि के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज माघ मेले के प्रमुख और अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करने के लिए उमड़ने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। सिविल लाइंस स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक करके यातायात, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चर्चा की।  

विज्ञापन


मेले में नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए पूर्व निर्धारित डायवर्जन योजना प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम एवं आईसीसीसी के माध्यम से सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा और पुराने पुल और अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेले के साथ ही शहर के शिवालयों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। मेला क्षेत्र के अधिकांश सेक्टर रिक्त हो चुके हैं, भीड़ का सारा दबाव संगम नोज और श्री बड़े हनुमान मंदिर के आसपास ही रहेगा। हेलिपैड पार्किंग, गल्ला मंडी पार्किंग, किसान पार्किंग एवं प्लॉट संख्या–17 की पार्किंग सक्रिय रखी जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन किसी भी वाहन को घाटों तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट तक नहीं जा सकेंगे वाहन

सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। घाटों की वर्तमान स्थिति, जलस्तर में वृद्धि, कटान वाले क्षेत्रों एवं स्नान-वर्जित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जल पुलिस एवं फ्लड टीमों को सक्रिय रखते हुए असुरक्षित स्थानों पर स्नान न होने देने के लिए निर्देशित किया गया।

मेला क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, सोमेश्वर महादेव एवं अन्य प्रमुख शिवालयों में संभावित भीड़ को देखते हुए ड्यूटी को श्रेणीवार विभाजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन सुनिश्चित करने, निकास व्यवस्था को सुचारु एवं त्वरित रखने तथा भीड़ के दवाब को कम करने के लिए एलईडी स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यूपी -112 वाहन, पीए सिस्टम ड्यूटी, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य विशेष ड्यूटियों की समीक्षा कर उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अटेंडेंस प्रणाली पुनः सक्रिय कर ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। पीक डे ड्यूटी 14 फरवरी प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी प्रातः 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। स्पष्ट किया गया कि अंतिम स्नान होने के कारण किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। संभावित सुरक्षा चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए बीडीडीएस, एलआईयू एवं अन्य इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed