{"_id":"68e655a959800a3e3f06a1a0","slug":"preparations-for-uniform-evaluation-in-all-education-boards-board-secretaries-from-more-than-15-states-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education : सभी शिक्षा बोर्डों में एक समान मूल्यांकन की तैयारी, दिल्ली में जुटेंगे 15 से अधिक राज्यों के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Education : सभी शिक्षा बोर्डों में एक समान मूल्यांकन की तैयारी, दिल्ली में जुटेंगे 15 से अधिक राज्यों के बोर्ड
Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
सार
नई दिल्ली के परख केंद्र में नौ अक्तूबर को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों के बोर्डों में एक समान मूल्यांकन मानक को लेकर बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित 15 से अधिक राज्यों के बोर्ड सचिव व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एजुकेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के परख केंद्र में नौ अक्तूबर को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों के बोर्डों में एक समान मूल्यांकन मानक को लेकर बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित 15 से अधिक राज्यों के बोर्ड सचिव व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की सीईओ प्रो.इंद्राणी भादुरी की इस पहल का मकसद है कि किसी भी बोर्ड के छात्र को अन्य राज्य में प्रवेश, भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा में असमानता का सामना न करना पड़े। परख एनसीईआरटी के अंतर्गत संचालित एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र है। इसका उद्देश्य देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए समान मापदंड और मानक तय करना है।
विज्ञापन
दक्षता आधारित आकलन प्रणाली के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण, देशभर के विद्यार्थियों की सीखने की उपलब्धियों का मूल्यांकन, बोर्डों की समकक्षता निर्धारण का मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करना जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बैठक से विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन