{"_id":"61ccacf2c18f32266e3be949","slug":"preparations-begin-small-aircraft-will-run-for-ayodhya-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी शुरू : अयोध्या, चित्रकूट के लिए चलेंगे छोटे विमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी शुरू : अयोध्या, चित्रकूट के लिए चलेंगे छोटे विमान
Thu, 30 Dec 2021 12:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:16 AM IST
सार
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा प्रयागराज से अयोध्या, चित्रकूट और वाराणसी से अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू करने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज से चित्रकूट और अयोध्या के लिए छोटे विमान का संचालन शुरू हो सकता है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इन दोनों ही शहरों के लिए 20 सीटर विमान चलाने की योजना है। बताया जा रहा है कि जल्द ही चित्रकूट एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा प्रयागराज से अयोध्या, चित्रकूट और वाराणसी से अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू करने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। सूत्र बताते हैं कि फीजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों के साथ बैठक होगी। इन शहरों को आपस में जोड़ने के लिए 20 सीटर विमान चलाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
चर्चा यह भी है कि अयोध्या, प्रयागराज, काशी, मथुरा और चित्रकूट को आपस में जोड़ने के लिए सी प्लेन भी चलाया जा सकता है। शासन स्तर पर इन जिलों में पीपीपी मॉडल पर प्लेन चलाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्लेन चलाने के लिए निजी कंपनी की भी तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चित्रकूट एयरपोर्ट का उद्घाटन भी विधानसभा चुनाव के पूर्व करवाने की तैयारी की जा रही है। यहां अब थोड़ा बहुत काम ही रह गया है। बता दें कि चित्रकूट एयरपोर्ट की मॉनीटरिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रयागराज के अफसर ही कर रहे हैं।
विज्ञापन