{"_id":"6a57f2111d4c5ddef9032b9a","slug":"preparations-begin-for-the-construction-of-11-lakh-earthen-shivlingas-at-shringverpurdham-allahabad-news-c-417-1-man1001-8020-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शृंग्वेरपुरधाम में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शृंग्वेरपुरधाम में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण की तैयारियां शुरू
Thu, 16 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम के आयोजक 6 वर्षीय श्रीश बाहुबली महाराज और संयोजक दीपा मौर्या ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात की।
उन्होंने विधानसभा के कई सदस्यों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और डीएम मनीष वर्मा को भी बुलाया गया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को आमंत्रित करने की तैयारी की है। शृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि त्रेता युग में भगवान राम ने यहां पार्थिव शिवलिंग बनाया था। इसी परंपरा में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।