{"_id":"5cb0e4f2bdec2213f10df0ba","slug":"preparation-to-shift-mafia-and-politician-atiq-ahmad-at-naini-central-jail-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया व राजनेता अतीक को नैनी जेल शिफ्ट करे जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया व राजनेता अतीक को नैनी जेल शिफ्ट करे जाने की तैयारी
Sat, 13 Apr 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया राजनेता अतीक अहमद को गुपचुल नैनी जेल स्थानांतरित करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद पिछले दिनों देवरिया जेल में मारपीट के एक मामले में चर्चा में आए थे। इसके अलावा भी कई अन्य मामलों में उनका नाम प्रमुखता से आता रहा है। देवरिया जेल से उन्हें पिछले दिनों बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट करा गया था। अतीक अपनी जान को खतरा बताते रहे हैं।
अब उन्हें बरेली जेल से भी हटाने की तैयारी हो रही है। हैरत की बात यह है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अतीक को नैनी जेल भेजे जाने की तैयारी है। ऐसा तब हो रहा है जब कि अतीक का कार्यक्षेत्र प्रयागराज होने की सभी को जानकारी है। फिलहाल निर्वाचन आयोग की अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है जिसके बाद उन्हें नैनी जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा। एडीजी जेल ने चंद्र प्रकाश ने इसकी पुष्टि की। अतीक की पत्नी ने स्वास्थ्य के आधार पर अतीक शासन को पत्र लिखा था। उसी पर निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन