फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to run four goods trains simultaneously on DFC for the first time in front of PM

कॉरिडोर : पीएम के सामने पहली बार डीएफसी पर एक साथ चार मालगाड़ी चलाने की तैयारी

Sun, 25 Feb 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 06:03 PM IST
सार

पीएम के समक्ष पहली बार एक साथ चार मालगाड़ियों को जोड़कर चलाया जा सकता है। इस दौरान पीएम मोदी ईडीएफसी के खुर्जा, खतौली, सहारनपुर रेलमार्ग के साथ संपूर्ण डीएफसी राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Preparation to run four goods trains simultaneously on DFC for the first time in front of PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी के दो मार्च को प्रयागराज आने के कार्यक्रम की भले ही आधिकारिक घोषणा अभी न हुई हो, लेकिन रेलवे प्रशासन उनके संभावित आगमन की तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि दो मार्च को पीएम मोदी प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी ) के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को देखने के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी मौजूदगी में अलग-अलग चार स्थानों से एक साथ जुड़ीं हुईं चार मालगाड़ियां चलाई जा सकती हैंं। उन्हें पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखा सकते हैं। अभी डीएफसी में एक साथ दो मालगाड़ियां ही जुड़कर चली हैं। पीएम के समक्ष पहली बार एक साथ चार मालगाड़ियों को जोड़कर चलाया जा सकता है। इस दौरान पीएम मोदी ईडीएफसी के खुर्जा, खतौली, सहारनपुर रेलमार्ग के साथ संपूर्ण डीएफसी राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन


चर्चा इस बात की है कि दो मार्च को कई राज्यों के सीएम भी अपने-अपने राज्यों से वर्चुअली जुड़ सकते हैं। इसमें अहमदाबाद से गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, अजमेर से भजन लाल शर्मा, सोननगर सेे नीतीश कुमार, पंजाब से भगवंत मान, महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे के नाम शामिल हैं। वहीं पीएम प्रयागराज आए तो सीएम योगी का भी उनके साथ रहना तय है। उधर, पीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर ईडीएफसी प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। इस दौरान पीएम मोदी डीएफसी के जरिये भविष्य के लाभ भी गिना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed