{"_id":"610fefca8ebc3e6eb66a1cb4","slug":"preparation-to-conduct-uptet-in-october-postponed-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से टल रही यूपीटीईटी अक्तूबर में कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से टल रही यूपीटीईटी अक्तूबर में कराने की तैयारी
Sun, 08 Aug 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:22 PM IST
सार
- टीईटी आजीवन मान्य होने से रिकार्ड संख्या में आ सकते हैं आवेदन
- पिछले साल नहीं हो सकी थी परीक्षा, इस बार भी कोविड के कारण टली
विज्ञापन
यूपीटीईटी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन अक्तूबर में कराए जाने की तैयारी है। हालांकि, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इस परीक्षा के लिए 19 दिसंबर की तिथि प्रस्तावित की थी, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री से निर्देश मिले हैं कि परीक्षा अक्तूबर में ही करा ली जाए। टीईटी को अब आजीवन मान्य कर दिया गया है। ऐसे में पहली बार नई व्यवस्था में टीईटी का आयोजन किया जाएगा।
कोविड के कारण 2020 में टीईटी का आयोजन नहीं किया जा सका था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा की नई तिथि 25 जुलाई 2021 प्रस्तावित की थी और 18 मई से आवेदन लिए जाने थे, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को आवेदन की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी और परीक्षा भी स्थगित कर दी गई।
इसके बाद नई तिथि 19 दिसंबर प्रस्तावित की गई, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री चाहते हैं कि परीक्षा अक्तूबर में ही करा ली जाए। सूत्रों का कहना है कि अब अक्तूबर में परीक्षा कराने की तैयारी है। टीईटी को अब आजीवन मान्य कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार रिकार्ड संख्या आवेदन आएंगे और परीक्षा का आयोजन कराना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि बदलेगी
एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए 10 अक्तूबर को परीक्षा की तिथि संभावित है, लेकिन अब इस तिथि में संशोधन किया जाएगा। 10 अक्तूबर को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा है, जिसके कारण एडेड जूनियर हाईस्कूलों की शिक्षक भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि बदली जाएगी।