{"_id":"5a04b0244f1c1b86698ba6cf","slug":"preparation-of-police-election-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की पुलिस ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की पुलिस ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव की सुरक्षा का पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। छह जोन और बारह सेक्टरों में पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे। मतदान में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके है। साथ ही अराजकतत्वों की खुफिया निगहबानी भी शुरू करा दी गई है।
नामांकन के साथ ही निकाय चुनाव की सियासत चरम पर है। चुनावी अखाड़े में जोर आजमाइश के लिए उतरे उम्मीदवार एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए हर हथकंडा अपनाने लगे हैं। इसी बीच उपद्रवी भी सक्रिय हो गए हैं। खुद की अदावत को भी भुनाने का प्रयास किया जाने लगा है। चुनाव में गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
106 बूथों में 12 संवेदनशील और 17 अतिसंवेदनसील हैं। छह जोन और बारह सेक्टरों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर नगर पंचायतों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी शुरू कर दिया है। मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें बेखौफ होकर मतदान करने की राय दी जा रही है। खाकी ने दिखाना शुरू कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं।