फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of files of selected candidates of Assistant Professor

असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों की तैयार हो रही फाइलें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Preparation of files of selected candidates of Assistant Professor
असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों की तैयार हो रहीं फाइलें 0 समाजशास्त्र विषय में 273 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का इंतजार 0 काउंसलिंग के लिए एक सप्ताह में निदेशालय को भेजी जा सकती हैं फाइलें प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति मिलेगी। अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार की जा रही हैं। एक सप्ताह में फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजने की तैयारी है और इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 33 विषयों का परिणाम जारी किया जा चुका है। 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी है और दो विषयों हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग पूरी कराई जा चुकी है और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अब केवल समाजशास्त्र और शिक्षाशस्त्र विषय के अभ्यर्थियों को नियुक्ति का इंतजार है। शिक्षाशास्त्र का रिजल्ट बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाना है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों का अंतिम चयन परिणाम उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग 25 जून को जारी कर चुका है। लेकिन, चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तभी शुरू होगी, जब आयोग इन अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज देगा। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में समाजशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार की जा रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह में फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी जाएंगी। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि समाजशास्त्र विषय में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है और प्रत्येक अभ्यर्थी की अलग से फाइल तैयार की जा रही है। इसी वजह से इसमें थोड़ वक्त लग रहा है। जल्द ही फाइलें निदेशालय को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed