{"_id":"63c05a671a154f3f1443bf33","slug":"preparation-for-stoppage-of-saryu-express-at-dayalpur-halt-proposal-sent-to-railway-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : दयालपुर हॉल्ट में सरयू एक्सप्रेस के ठहराव की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : दयालपुर हॉल्ट में सरयू एक्सप्रेस के ठहराव की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 13 Jan 2023 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:37 AM IST
सार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा बृहस्पतिवार को माघ मेले से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान दयालपुर स्टेशन बचाओ समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर बताया कि सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होने से 15 गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेलमार्ग स्थित दयालपुर स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। इसके साथ ही दयालपुर में पीआरएल पैसेंजर के ठहराव का भी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा बृहस्पतिवार को माघ मेले से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान दयालपुर स्टेशन बचाओ समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर बताया कि सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होने से 15 गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस पर डीआरएम ने कहा कि वह जल्द ही दयालपुर हाल्ट का निरीक्षण करेंगे। यह भी कहा कि सरयू के ठहराव का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही ठहराव शुरू हो जाएगा। साथ ही अब पीआरएल का भी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार द्विवेदी, सुखदेव पटेल, डॉ. रवि भूषण यादव, मो. रफीक, संत लाल, अमरनाथ, रामसिंह, कुंवर सिंह ने डीआरएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
बता दें कि 2005 में कम आमदनी की वजह से दयालपुर स्टेशन बंद हुआ था। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पिछले वर्ष आठ जनवरी को दयालपुर स्टेशन हॉल्ट के रूप में छह माह के लिए खोला गया था। इसके बाद यहां अयोध्या पैसेंजर का ठहराव सुनिश्चित हुआ, लेकिन एक दिसंबर 22 से कोहरे की वजह से वह ट्रेन भी बंद हो गई। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन