फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for admission to au through NTA

एनटीए के माध्यम से इविवि में प्रवेश की तैयारी

Tue, 30 Mar 2021 08:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Preparation for admission to au through NTA
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में नए सत्र 2021-22 से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी चल रही है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनटीए कराएगा और रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रवेश लेगा। हालांकि इविवि प्रशासन को इस बारे में एनटीए से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार हैं, क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एनटीए किन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कराएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एनटीए के माध्यम से प्रवेश के लिए संयुक्त रूप से ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इसे देखते हुए तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने विषयों और सीटों की संख्या का विवरण एनटीए को भेज दिया है। इविवि प्रशासन ने भी यूजी, पीजी और पीएचडी के विषयों एवं सीटों का विवरण एनटीए को भेजा है। इविवि प्रशासन को अब एनटीए से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। अभी यह तय नहीं है कि एनटीए किन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन

अगर एनटीए केवल स्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कराता है तो इविवि प्रशासन को परास्नातक और पीएचडी में प्रवेश के लिए अपने स्तर से परीक्षा करानी होगी। यदि एनटीए यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए परीक्षा कराता है तो इविवि प्रशासन को पीएचडी में प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा स्वयं करानी होगी। इविवि में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक नियुक्त किए गए प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि इस बारे में एनटीए से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है। कुलपति से भी दिशा-निर्देश प्राप्त करेंगे और कुलपति के निर्देश के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीए की परीक्षा में छात्रों को देनी होगी वरीयता
- अगर नए सत्र में एनटीए के माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराई जाती है तो सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों को अपने आवेदन पत्र में वरीयता क्रम में विश्वविद्यालय के नाम देने होंगे और इसके बाद प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।

पीएचडी प्रवेश के लिए लॉ और कॉमर्स का रिजल्ट तैयार
- इविवि प्रशासन ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2020 के तहत लॉ और कॉमर्स के लेवल-1 का रिजल्ट तैयार कर लिया है। इविवि प्रशासन ने कुछ दिनों पहले क्रेट का परिणाम जारी किया था, लेकिन लॉ और कॉमर्स के अभ्यर्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा न होने के कारण इन दोनों पाठ्यक्रमों का रिजल्ट रोक लिया गया था। क्रेट कोऑर्डिनेट प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि दोनो विषयों का रिजल्ट तैयार कर एजेंसी को भेज दिया गया है। इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed