फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for admission by merit in Rajju Bhaiya State University

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में मेरिट से प्रवेश की तैयारी

Sat, 19 Jun 2021 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Jun 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Preparation for admission by merit in Rajju Bhaiya State University
स्टेट यूनिवर्सिटी - फोटो : file photo
कोविड के कारण प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और इसके संघटक 634 महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया ठप पड़ी है। इसका सीधा असर अगले सत्र पर पड़ेगा। मौजूदा परिस्थितियों में प्रवेश परीक्षा कराने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और सत्र को भी पटरी पर लाने की चुनौती है, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन सीधे मेरिट से प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा है। इस पर निर्णय लेने के लिए राज्य विवि में प्रवेश प्रकोष्ठ का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य विवि में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए अब तक आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने में ही कम से कम एक माह का वक्त लगता है। वहीं, सीबीएसई और यूपी बोर्ड की बारहवीं का परिणाम भी अभी जारी नहीं हुआ है। मेरिट से प्रवेश की प्रक्रिया भी तभी शुरू हो सकेगी, जब इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन


फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी क्रम में प्रवेश प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है। अब प्रवेश प्रकोष्ठ मौजूद परिस्थितियों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी को अंतिम रूप देगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। नया सत्र समय से शुरू किया जा सके, इसके लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश को वरीयता दी जा सकती है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय प्रवेश प्रकोष्ठ को ही लेना है और प्रकोष्ठ ही तय करेगा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले किस प्रक्रिया के तहत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया भी फंसी

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 की पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया भी फंसी हुई है। 11 विषयों में पीएचडी की 44 सीटों पर प्रवेश के लिए पिछले साल 20 नवंबर को ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन अब तक इस परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं हुआ है। राज्य विवि में पहली बार पीएचडी प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा के तहत अर्थशास्त्र में दो, समाजशास्त्र में चार, राजनीति विज्ञान में चार, दर्शनशास्त्र में चार, भारतीय प्राचीन इतिहास में आठ, हिंदी में छह, वाणिज्य में चार, संस्कृत में चार, भूगोल विषय में चार, रक्षा अध्ययन में दो और समाज कार्य में चार सीटों पर प्रवेश होना है। इस बारे में राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जुलाई में रिजल्ट जारी करके शेष रह गई प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed