फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation: Five new courses including BALB will start in Arya Kanya, proposal sent to Allahabad University

तैयारी : आर्य कन्या में बीएएलएलबी सहित शुरू होंगे पांच नए पाठ्यक्रम, इलाहाबाद विवि को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 12 Jan 2023 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालय आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अगले सत्र 2023-24 से बीएएलएलबी समेत पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से इविवि को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
Preparation: Five new courses including BALB will start in Arya Kanya, proposal sent to Allahabad University
Prayagraj News : आर्य कन्या डिग्री कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालय आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अगले सत्र 2023-24 से बीएएलएलबी समेत पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से इविवि को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


कार्य कन्या में वर्तमान में बीए, बीकॉम एवं पीजी के कुछ पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है, लेकिन कॉलेज प्रशासन अब इसमें विस्तार करने जा रहा है। इसी के मद्देनजर सत्र 2023-24 से बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। बीएएलएलबी की 120 सीटों के लिए इविवि को प्रस्ताव भेजा गया है। इविवि से मंजूरी मिलने के बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया की अंतिम मुहर लगने पर ही पाठ्यक्रम शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बीएससी की 60 सीटों और एमए प्राचीन इतिहास एवं एमए मध्यकालीन इतिहास की 50-50 सीटों के लिए भी इविवि को प्रस्ताव भेजा गया है। कॉलेज में बीए गृह विज्ञान का पाठ्यक्रम शुरू किए जाने का प्रस्ताव भी है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक का कहना है कि अगर मंजूरी मिल जाती है तो सत्र 2023-24 ने इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed