{"_id":"5cb9fa48bdec2213e305660f","slug":"pregnant-gangrape-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में गर्भवती से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में गर्भवती से गैंगरेप
Sat, 20 Apr 2019 01:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
naini
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए यमुना पुल के पास अरैल बांध रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला को शराब पिलाकर उसके साथ चार लड़कों ने सामूहिक दुराचार किया गया। उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने यह देखकर शोर मचाया तो नशे में धुत युवक भागने लगे लेकिन एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए युवक की भी पिटाई कर दी गई थी। उसे भी अस्पताल भेजा गया है।
पकड़े गए युवक ने बताया कि वह मूलत: प्रतापगढ़ का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में तेलियरगंज, शिवकुटी में रहता है। उसके पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं। आज सुबह वह अपने तीन साथियों के साथ एक विक्रम से कटरा से एक गर्भवती महिला को लेकर अरैल के बांध रोड पर आया था। वहां उन लोगों ने देशी शराब पिया और साथ आई महिला (28) को भी जबरन शराब पिलाया। तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे नशे में धुत युवती बेहोश हो गई।
उसके बेहोश होने पर तीनों लड़के वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिला युवक अचेत पड़ी युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, तभी उधर से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो बांध रोड के दूसरे छोर पर भेड़ बकरी चरा रहे चरवाहे दौड़कर पहुंच गए। चरवाहों को देखकर नशेड़ी युवक वहां से भागने लगा। चरवाहों के पकडने से पहले ही पुलिस पहुंच गई और युवक को दबोच लिया। उसके बाद महिला कांस्टेबिल बुलाकर महिला के चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया गया। अर्धबेहोशी हालत में उसे पुलिस जीप में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके साथ नशे में धुत युवक को भी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद वहां पर सनसनी फैल गई है। महिला घुमंतू समूह की लग रही है।
विज्ञापन
चार साल पहले इसी रोड पर गैंगरेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या.
अरैल के जिस बांध रोड पर शुक्रवार को जहां एक घुमंतू समूह की युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। उसी रोड पर आज से चार साल पहले ही एक छात्रा की भी गैंगरेप के बाद हत्या हो चुकी है। बावजूद इसके इस क्षेत्र में आज तक पुलिस गश्त नहीं शुरू की गई है।
अरैल के बांध रोड के किनारे एक युवक-युवती नशे की हालत में मिले हैं। युवती अचेत थी। नशे में धुत युवक ने बताया कि उसके साथ दो-तीन लोग और थे जो भाग गए है। विक्रम वाला भी भागा है। उनकी तलाश की जा रही है। युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
दीपेंद्र नाथ चौधरी
एसपी यमुनापार, प्रयागराज