Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preeti, whose last rites had been performed, will meet her family today

Prayagraj News: जिसका हुआ था अंतिम संस्कार, वह प्रीती आज परिजनों से मिलेगी

Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Preeti, whose last rites had been performed, will meet her family today
गुजरात के वडोदरा से सकुशल प्रयागराज लाई गई प्रीती का इंतजार कर रहे परिजनों को अभी थोड़ा और सब्र करना पड़ेगा। मेडिकल परीक्षण में हुई देरी के कारण मंगलवार को पुलिस उसे परिजनों को नहीं सौंप सकी। रात में उसे नारी संरक्षण केंद्र में रखा गया है, अब बुधवार को उसके परिवार के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन

नवाबगंज के उमरावगंज निवासी कमला देवी की बेटी प्रीती, जिसे मृत मानकर परिजनों ने 30 सितंबर को किसी अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, वह सोमवार देर रात पुलिस टीम के साथ प्रयागराज पहुंच गई।
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस उसे वडोदरा के नारी संरक्षण केंद्र से लेकर वापस लौटी है। नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि प्रीती को प्रयागराज लाने के बाद नियमानुसार सबसे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना था। अस्पताल में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया में काफी देरी हो गई। समय अधिक हो जाने के कारण मंगलवार को उसे परिजनों को नहीं सौंपा जा सका। सुरक्षा और विधिक नियमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्रीती को फिलहाल प्रयागराज के ही नारी संरक्षण केंद्र में रखा है। वीडियो कॉल पर बेटी को जिंदा देखने के बाद से ही परिवार उसकी राह ताक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed