फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Precious land was obtained from Nanihal, due to which murder

ननिहाल से मिली थी बेशकीमती जमीन, उसी कारण हुई हत्या

Thu, 04 Jun 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Precious land was obtained from Nanihal, due to which murder
prayagraj - फोटो : crime news
 बेहद सीधे-साधे और पांच वक्त के नमाजी हाजी इरफान की इस तरह से हत्या हो जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। न उनके पास ज्यादा पैसा था और न ही काम। करेली के बख्शी मोड़ा में उनके ननिहाल में उन्हें और उनके भाई रिजवान को बेशकीमती जमीन मिली थी। यही उनकी हत्या का कारण बन गई। भतीजों ने इसी जमीन के लालच में उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मेंहदौरी गांव में रहने वाले हाजी इरफान आर्थिक अभावों में जी रहे थे। ननिहाल से उन्हें जो जमीन मिली थी, उसका एक हिस्सा उन्होंने कुछ साल पहले बेच दिया था। जो रुपये मिले, उससे वह और उनकी पत्नी हज को चले गए और बचे पैसों घर खर्च चलता था। पत्नी हुस्ना मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। हालांकि, औलाद न होने का गम उन्हें बहुत सताता था। कुछ साल पहले उन्होंने अपने एक भांजे को साथ में रखा था, जो बाद में चला गया था। रिश्तेदार और मोहल्ले वाले बताते हैं की इरफान का अपने भाई रिजवान और भतीजों से बहुत अच्छा संबंध नहीं था।
विज्ञापन


भतीजों को लगता था कि वह अपनी प्रॉपर्टी किसी दूसरे के नाम कर देंगे। भाई रिजवान झोलाछाप डॉक्टर है। उसका भी इरफान के घर बहुत कम आना जाना था, जबकि वह पड़ोस में रहता है। वहीं एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज में बताया कि इरफान की हत्या में उसका भाई रिजवान भी शक के दायरे में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैले खून पर डाला गया था आटा  कनस्तर पर अंगुलियों के निशान
प्रयागराज। मेंहदौरी में हुई दंपती की हत्या उनके ही कमरे में की गई। उसके के बाद कमरे में भारी मात्रा में खून फैला था। खून बह कर बाहर न जाए, इसलिए कातिलों ने खून पर आटा डाल दिया था। खोजी कुत्ते ने भी बुधवार को कमाल दिखाया। वह भौंकते हुए सीधे इरफान के घर से निकला और छोटे भाई रिजवान के घर में घुस गया।

बुधवार को फील्ड यूनिट इरफान के घर पहुंची तो वहां फर्श पर आटा गिरा दिखा। टीम को रसोई में रखे कनस्तर पर अंगुलियों के निशान भी मिले हैं। इसके बाद ही यह तय हो गया था कि इस कांड में इरफान का कोई करीबी ही शामिल है। उधर, खोजी कुत्ता इरफान के घर से निकलने के बाद सीधे उनके भाई रिजवान के घर में घुस गया। रिजवान का घर तकरीबन वहां से 150 मीटर दूर है। खोजी कुत्ता न सिर्फ उसके मकान में घुसा, बल्कि सिराज की टीशर्ट सूंघकर जोर-जोर से भौंकने लगा। इसके बाद इरफान के भतीजे सिराज और मिराज पूरी तरह से शक के दायरे में आ गए। पुलिस ने उनके बारे में पता किया तो पता चला वह कार लेकर बाहर गए हैं।

पंखा लाइट चलता देख हुआ शक
प्रयागराज। हाजी इरफान के घर पर सोमवार से ही ताला लगा हुआ था। बाहर उनका बकरा भी बंधा था। मंगलवार को बकरा दिनभर भूख से चीखता रहा। बगल में रहने वाले पड़ोसियों को भी हैरत हुई। उन्होंने दरवाजे पर ताला लगा देखा, लेकिन अंदर लाइट जल रही थी। पंखा चलने की भी आवाज आ रही थी। ऐसा कभी नहीं हुआ था, जब इरफान और उनकी पत्नी बाहर जाएं और अपने बकरे के लिए पड़ोसियों को न सहेजें। मंगलवार की रात पड़ोसियों ने इरफान के ससुराल उनके तमाम नाते रिश्तेदारों से फोन पर पूछताछ की। उनके भाई रिजवान के घर पर भी लोग पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया गया। पुलिस को रात ही सूचना दी गई। कोई नहीं पहुंचा तो कंट्रोल रूम को फोन किया गया। वहां से एक सिपाही पहुंचा और उसने कहा कि सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। 

शिवकुटी पुलिस ने रात भर छिपाया मामला
प्रयागराज। मेंहदौरी गांव दंपती के लापता होने की और घर में खून मिलने की जानकारी शिवकुटी पुलिस को मंगलवार रात ही हो गई थी। मोहल्ले वालों ने न सिर्फ पुलिसवालों को बताया बल्कि इरफान के कई रिश्तेदारों को भी रात में ही बुला लिया था।
मोहल्ले वालों ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। शिवकुटी थाने से कहा गया कि दरवाजा तोड़ दो। हो सकता हो कि दोनों अंदर ही हों। मोहल्ले वालों ने जब अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर खून ही खून पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी दोबारा शिवकुटी थाने को दी तो मोहल्ले वालों से कहा गया कि वह सुबह तहरीर लेकर आ जाएं, कार्रवाई की जाएगी। खून देखकर मोहल्ले वाले समझ गए थे कि कोई न कोई अनहोनी जरूर हो गई है, लेकिन शिवकुटी पुलिस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस रात भर घटना को छिपाए रही। सुबह अफसरों को पूरी जानकारी दी गई। 


इरफान का मोबाइल करेली में मिला
प्रयागराज। मेंहदौरी गांव में मारे गए हाजी इरफान का मोबाइल पुलिस ने करेली के दो युवकों से बरामद किया। युवकों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल कहीं से पाया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया घटना के बाद ईएमआईई नंबर के आधार पर इरफान के मोबाइल की खोजबीन शुरू की गई। करेली के रहने वाले दो युवकों के पास से मोबाइल बरामद हो गया। दोनों लड़के लगातार झूठ बोल रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। संभव है कि घटना में उनकी भी संलिप्तता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed