फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Precautions in Dengue deseas

डेंगू नहीं लाइलाज, बरतें सावधानी

Mon, 01 Jul 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Precautions in Dengue deseas
Precautions in Dengue deseas - फोटो : CITY DESK
डेंगू नहीं लाइलाज, बरतें सावधानी
विज्ञापन

तेज बुखार है, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द होता है, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाता है और साथ में उल्टी भी होती है तो यह लक्षण डेंगू के हैं। गंभीर मामलों में नाक-मुंह और मसूडों से खून आना तथा त्वचा पर चकत्ते उभरते हैं। फिर भी डेंगू लाइलाज नहीं है सिर्फ सावधानी बरतना ही बचाव है।
यह बातें एमएलएन मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने संगोष्ठी में बताईं। उन्होंने बताया कि साफ पानी में पनपने वाले डेंगू का मच्छर का काटना खतरनाक होता है। इसलिए बारिश में एहतियात बरतें कि घर या आसपास कहीं पानी न एकत्र हो पाए। डॉ. अनुभा ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढकते हों। डेंगू के लक्षण मिलें तो चिकित्सक के परामर्श से पैरासीटामॉल ले सकते हैं। इसकी कोई विशेष दवा नहीं है।
विज्ञापन

एएमए और विश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष आरकेएस चौहान तथा संचालन सचिव डॉ. राजेश मौर्य और वैज्ञानिक सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. राधारानी घोष, डॉ. युगांतर पांडेय, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ.शरद साहू, डॉ. नागेश्वर मिश्र, डॉ. अनूप चौहान, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed