फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pre Civil Service Examination in June next year will be

अगले साल जून में ही होगी सिविल सेवा प्री परीक्षा

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pre Civil Service Examination in June next year will be
यूपीएससी - फोटो : pti
इलाहाबाद(ब्यूरो)। संघ लोक सेवा आयोग ने 2017 में होनी वाली भर्तियों तथा परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगले साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तकरीबन दो महीने पहले जून में ही हो जाएगी।
विज्ञापन


आयोग की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सविर्सेज प्रांरभिक परीक्षा पहले मई में होती थी लेकिन परीक्षा प्रारूप में बदलाव के बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं का समय बदल गया। सिविल सेवा-2016 प्रारंभिक परीक्षा आठ अगस्त को होनी है। इसके विपरीत आयोग ने 2017 की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को कराने की घोषणा की है। इसी के साथ भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा भी होगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 28 अक्तूबर से शुरू होगी, जो पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन


भारतीय वन सेवा भर्ती की मुख्य परीक्षा तीन दिसंबर से होगी। दोनों भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 22 फरवरी को होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च तय की गई है। आयोग 2017 में इंजीनियरिंग सेवा, सीडीएस, एनडीए, सहायक कमांडेंट, भारतीय आर्थिक सेवा-सांख्यिकी सेवा समेत कुल 22 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। 2017 में पहली परीक्षा इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2017 आठ जनवरी को होगी। इसके लिए इसी साल 28 सितंबर से 21 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं 2017 की आखिरी परीक्षा अनुभाग अधिकारी / आशुलिपिक सीमित विभागीय प्रतियोगिता होगी। यह परीक्षा 16 दिसंबर को शुरू होगी, जो दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed