फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Praygraj: cycle ran with Kamal in Bara.

बारा में कमल के साथ दौड़ी साइकिल

Mon, 13 May 2019 01:14 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Praygraj: cycle ran with Kamal in Bara.
साइकिल रैली में सपा सरकार का प्रचार - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद संसदीय सीट के बारा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सुबह वोटों की बारिश हुई तो चिलचिलाती दोपहरी में भी वोटरों का उत्साह नहीं टूटा। कोई दादी को बाइक से लेकर पहुंचा तो कोई खुद की लाठी के सहारे। यहां बूथों पर आगे -आगे कमल खिलता रहा तो पीछे साइकिल दौड़ती रही। कहीं-कहीं पंजा भी लड़ा। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक शाम तक 396 बूथों पर 56.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


सुबह ही बूथों पर पुरुष व महिला मतदाताओं की कतारें लग गईं। दोपहर एक बजे तक जसरा में 36 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जसरा के एक बूथ पर इस समय तक 977 में से 358 मत पड़े थे। इसी तरह दोपहर 1:30 बजे तक लोहगरा के एक बूथ पर 7783 में से 256 वोट डाले गए थे। जबकि इसी केंद्र के दूसरे बूथ पर 823 में से 323 मत पड़े। इसी तरह आदर्श ग्राम कपारी के मॉडल बूथ पर दोपहर दो बजे तक 764 में से 288 मत पड़े थे।  बारा खास मतदान केंद्र के तीन बूथों पर कुल 2514 मतों में से 1352 मत पड़े। परवेजाबाद के भी तीन बूथों पर 1745 मतों में 1098 मत डाले गए। पिपराव के दो बूथों पर 1600 मे 1100 मत पड़े। शाम तक रेही के दो बूथों को मिलाकर 1719 में से 980 मत पड़े। इसी तरह बैजला के दो बूथों पर भी पुरुषों-महिलाओं की कतारें लगी रहीं। कड़ी धूप में मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा था। ओसा, सेहुड़ा, धरा, ओठगी तरहार, सोनवै के बूथों पर कमल के साथ-साथ साइकिल भी चलती रही। जसरा, कपारी समेत कई बूथों पर टेंट की छाया और पानी के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


56.18 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed