फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayers for peace and prosperity in the country on Eid al-Adha

Prayagraj News: ईद-उल-अजहा पर मुल्क में अमन-सलामती की मांगी दुआ

Fri, 29 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 29 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Prayers for peace and prosperity in the country on Eid al-Adha
फोटो परिचय। ईदगाह हंडिया में नमाज अता करते अकीदतमंद
त्याग और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहां पूरे क्षेत्र में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन, सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सुबह मऊआइमा स्थित ईदगाह आजमपुर में इमाम-ए-ईदगाह मुफ्ती हबीबुर रहमान ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ते हुए उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी का जिक्र किया और लोगों को त्याग, सब्र और गरीबों की मदद का पैगाम दिया।
विज्ञापन

वहीं, त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसओ मऊआइमा राममूर्ति यादव पुलिस बल के साथ सुबह से ही ईदगाह में मौजूद रहे। एसीपी विवेक यादव ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बहरिया के सिकंदरा स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज सुबह सात बजे अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरखपुर के महरौडा, जमखुरी, छीतेमऊ, अलावलपुर, मदारी आदि क्षेत्रों में नमाद अदा की गई। कोहड़ारघाट में नमाज के बाद ईदगाह के बाहर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद मुबारक कहा।

भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद

क्षेत्र के घूरपुर, दांदूपुर, बोंगी, इरादतगंज, चकहिदायतउल्ला और चकख्वाजाअली आदि क्षेत्रों में बकरीद मनाया गया। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
इधर, जगतपुर में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। भारतगंज में नमाज के दौरान एहतियातन आइपीएस विजय आनंद, एसीपी एसपी उपाध्याय ने नमाजियों को बकरीद की बधाई दी। हंडिया स्थित ईदगाह में पेश इमाम मौलाना महबूब साहब ने नमाज पढ़ाई।
मेजा के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में त्योहार को लेकर चहल पहल रही। इलाके के मेजारोड, लूतर, लोटाढ़, खानपुर, चिलबिला सहित कई इलाकों के मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
लालगोपालगंज व आसपास के क्षेत्र में अकीदत से ईद-उल-अजहा मनाई गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। संवाद

शांति और सौहार्द से मनाया गया ईद उल अजहा
क्षेत्र में बकरीद शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम बारा डाॅ. गणेश कन्नौजिया और एसीपी वेदव्यास मिश्र टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। खीरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली की मुरादें मांगीं। कोरांव में बकरीद पर कुर्बानी दी गई। मस्जिद के इमाम मौलाना सरफुद्दीन रिजवी ने जुमा की नमाज से पहले नमाजियों को संबोधित कर शांतिपूूर्ण और पारंपरिक ढंग से पर्व मनाने की अपील की थी, उन्होंने कहा था कि जिन पर कुर्बानी वाजिब है वे पूरी खुशी से बेहतर जानवरों की कुर्बानी करें। कुर्बानी के गोश्त में अपना, अपने घर वालों, दोस्तों और जरूरतमंदों का हिस्सा लगाएं।

कोरांव में नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी और बड़ोखर में सत्यम केशरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने नमाजियों से मिल उन्हें ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।

फोटो परिचय। ईदगाह हंडिया में नमाज अता करते अकीदतमंद

फोटो परिचय। ईदगाह हंडिया में नमाज अता करते अकीदतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed