फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Youth drowned in Yamuna in front of five-year-old son, died on the way to hospital

Prayagraj : पांच साल के बेटे के सामने यमुना में डूबा युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 17 Jun 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 11:32 PM IST
सार

प्रीतम नगर का रहने वाला दुर्गेश कुमार (32) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पांच साल के बेटे को घुमाने के लिए घर से निकला था। वह बोट क्लब पहुंचा। यहां पर बेटे को घाट पर बैठाकर वह नदी में उतर गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Youth drowned in Yamuna in front of five-year-old son, died on the way to hospital
नदी में डूबे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र में बेटे को बोट क्लब घुमाने ले गया युवक नहाते समय यमुना में डूब गया। अपने सामने पिता को डूबता देख बच्चे ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर युवक को निकाला। उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में बलुआघाट पर गहरे पानी में डूबने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन



प्रीतम नगर का रहने वाला दुर्गेश कुमार (32) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पांच साल के बेटे को घुमाने के लिए घर से निकला था। वह बोट क्लब पहुंचा। यहां पर बेटे को घाट पर बैठाकर वह नदी में उतर गया। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूूबने लगा। उसकी चीख सुनकर बेटा डर गया और वह भी शोर मचाने लगा। लेकिन तब तक दुर्गेश डूब गया था।
विज्ञापन



बेटे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पूछा तो उसने दुर्गेश के डूबने की बात बताई। स्थानीय लड़के और नाविक नदी में कूदे और दुर्गेश को बाहर निकला। उस समय उसकी सांसें चल रहीं थीं। लोग उसे लेकर सीधे एसआरएन अस्पताल गए। बच्चे के बताए मोबाइल नंबर पर घरवालों को सूचना दी गई तो वे भागते हुए अस्पताल पहुंचे, लेकिन दुर्गेश की मौत हो गई थी। दरोगा मयंक यादव ने बताया कि घर वालों ने शाम को पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार बलुआघाट में भी एक हादसा हुआ। मूल रूप से कर्वी चित्रकूट का रहने वाला राजा निषाद (30) गऊघाट में रहकर रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की सुबह वह बलुआघाट स्थित बारादरी घाट पर नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और यमुना में डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। महेवा में रहने वाले उसके चाचा को सूचना दी गई। एसओ मुट्ठीगंज आशीष चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed