{"_id":"5d1a56e88ebc3e3cc94a646e","slug":"prayagraj-youth-arrested-for-stealing-in-aari-arrested-arrested-city-news-ald248296636","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः आरी लेकर बैंक में चोरी करने घुसा युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः आरी लेकर बैंक में चोरी करने घुसा युवक, गिरफ्तार
विज्ञापन
इलाज के लिए चाहिए थे पैसे, चोरी करने बैंक में घुसा युवक
गिरफ्तार हुआ, सीसीटीवी में भी कैद हुई तस्वीर
धूमनगंज के मुंडेरा एसबीआई में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चोरी की नीयत से सोमवार भोर में अजय कुमार विश्वकर्मा मुंडेरा एसबीआई में आरी लेकर घुस गया। हालांकि लॉकर काटने में नाकाम रहने के बाद वापस जाते वक्त पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इलाज के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह चोरी करने बैंक में घुसा था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार भोर में करीब 2.45 बजे एक युवक एसबीआई की मुंडेरा शाखा में आरी लेकर घुस गया। खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर दाखिल होने के बाद उसने लॉकर कक्ष के चैनल गेट के कुंडे को तोड़ दिया। इसके बाद वहां लगे दूसरे लोहे केे गेट की सिटकनी को काटकर लॉकर कक्ष में आ गया। हालांकि वह लॉकर तोड़ने में भी नाकाम रहा। इसके बाद उसने शाखा प्रबंधक के कक्ष में जाकर वहां रखी लोहे की आलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही रोकड़ काउंटर पर जाकर भी पहुुंचा। नगदी नहीं मिलने पर आरोपी करीब 3.30 बजे बैंक से निकलकर वापस जा रहा था। इसी दौरान नजर पड़ने पर गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में वह इधर उधर की बातें करने लगा, जिस पर उसे थाने ले जाया गया। जिसके बाद उसने हकीकत बयां की। बताया कि कान के इलाज के लिए उसे 4-5 लाख रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह बैंक में चोरी करने घुसा था। बताया कि वह लालबिहारा का रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है। उधर सुबह 9.30 बजे के करीब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो खिड़की की ग्रिल व कुंडे आदि टूटे देख उनके होश उड़ गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि बैंक मैनेजर रविंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात में मुुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी दौरान उसे नीमसराय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो आरी, प्लॉस, व चार बम बरामद हुए।
सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई घटना
पुलिस ने बताया कि आरोपी के बैंक में घुसकर चोरी के प्रयास की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में आरोपी टॉर्च लेकर बैंक में इधर-उधर घूमता दिख रहा है। इस दौरान उसने बनियान व पैंट पहन रखी थी।