फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Woman policeman raped by cop, case registered

Prayagraj : महिला पुलिसकर्मी से सिपाही ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, निगरानी से आरोपी फरार

Fri, 20 Aug 2021 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 03:10 PM IST
सार

पीड़िता मूल रूप से लखनऊ के पास स्थित एक जनपद की रहने वाली है और 2018 बैच की सिपाही है। वह कुछ दिनों पहले तक एसएसपी कार्यालय में तैनात थीं और मौजूदा समय में परिसर में ही स्थित एक अन्य कार्यालय में तैनात है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Woman policeman raped by cop, case registered
रेप - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

एसएसपी काय में तैनात महिला पुलिसकर्मी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप एक सिपाही पर है और वह भी एसएसपी कार्यालय में ही तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि पहले तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता मूल रूप से लखनऊ के पास स्थित एक जनपद की रहने वाली है और 2018 बैच की सिपाही है। वह कुछ दिनों पहले तक एसएसपी कार्यालय में तैनात थीं और मौजूदा समय में परिसर में ही स्थित एक अन्य कार्यालय में तैनात है। उसका आरोप है कि 2016 बैच के सिपाही पंकज यादव ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए और हर बार शादी करने का वादा करता रहा।
विज्ञापन

Prayagraj: Woman policeman raped by cop, case registered
रेप - फोटो : demo pics

इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। कुछ दिनों पहले जब उसने शादी की बात की तो साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही एसएसपी एस्कॉर्ट में रहकर फोटोग्राफी करता था। वह मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। जिसकेबाद बृहस्पतिवार को उसकी तहरीर पर कर्नलगंज थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Prayagraj: Woman policeman raped by cop, case registered
रेप पीड़िता
निगरानी से भाग निकला आरोपी
सूत्रों का कहना है कि तीन-चार दिन पहले ही उच्चाधिकारियों के पास मामले की शिकायत पहुंच गई थी। जिसके बाद उन्होंने भी आरोपी से बात की लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसे फैसला लेने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था। साथ ही मातहतों को निर्देशित भी किया गया था कि उस पर निगरानी रखी जाए ताकि वह फरार न हो सके। हालांकि चकमा देकर आरोपी फरार हो गया।

विभाग में उत्पीड़न का पहला मामला नहीं
जिला पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों केउत्पीड़न का यह पहला मामला नहीं। कुछ महीने पहले नवाबगंज में तैनात महिला सिपाही से वहीं तैनात सिपाही ने छेड़छाड़ की थी। दबिश के दौरान अकेला पाकर उससे अश्लील हरकत की और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed