फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Woman going with husband trampled by bus, dies

प्रयागराज : पति के साथ जा रही महिला को बस ने रौंदा, मौत

Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Woman going with husband trampled by bus, dies
पति के साथ जा रही महिला को बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी परिचित से मिलने, पति भी जख्मी
प्रयागराज। कीडगंज में बैरहना चौराहे के पास पति के साथ जा रही अलका गुप्ता(52) को रोडवेज बस ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह पति के साथ स्कूटर से जा रही थीं। इसी दौरान बस की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ीं और इसी दौरान बस का पहिया उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। लेकिन पुलिस का कहना है कि नंबर ट्रेस कर लिया गया है।

मृतका कोतवाली क्षेत्र के साउथ मलाका आजाद नगर की रहने वाली थीं। वह अपने पति आनंद गुप्ता के साथ शुक्रवार दोपहर अलोपीबाग में रहने वाले एक परिचित के घर स्कूटर से जा रही थीं। अभी दोनों बैरहना चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वह नीचे गिरीं तो बस उन्हें रौंदते हुए निकल गईं जबकि टक्कर के चलते उनकेपति भी जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कीडगंज एसओ मनोज यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज केमाध्यम से बस को ट्रेस कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed