प्रयागराज : फावड़े से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर सन्न रह गए लोग
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जनपद महासमुद्र थाना सरायपाली गांव उमरिया निवासी मकरध्वज अपने पत्नी राजकुमारी (41) के साथ दादूपुर गांव में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। ईंट भट्टे के बगल में ही उसने झोपड़ा बना रखा था।
विस्तार
जुड़ापुर दांदू गांव में शनिवार की दोपहर ईंट भट्ठा मजदूर मकरध्वज ने पत्नी राजकुमारी की फावड़े से हत्या कर दी। मकरध्वज ने पुलिस को बयान दिया है कि पत्नी को दूसरों से बात करना पसंद नहीं था। दोपहर में टोका तो जुबान लड़ाने लगी। इसी गुस्से से उसे फावड़े से मार दिया।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जनपद महासमुद्र थाना सरायपाली गांव उमरिया निवासी मकरध्वज अपने पत्नी राजकुमारी (41) के साथ दादूपुर गांव में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। ईंट भट्टे के बगल में ही उसने झोपड़ा बना रखा था। शनिवार की दोपहर वह काम कर खाना खाने के लिए आया। राजकुमार ने चावल और सब्जी उसे परोसा।
लोगों से बात करना नहीं था पसंद
इसी बीच दोनों में किसी से बात करने को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मकरध्वज ने खाना छोड़कर बगल में रखा फावड़ा उठा लिया और तैश में राजकुमारी की गर्दन पर वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईंट भट्ठा मालिक नौशाद अहमद ने सोरांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मकरध्वज को मौके से ही गिरफ्तार कर फावड़ा बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजकुमारी और मकरध्वज के दो बच्चे हैं। बेटा बंगलुरु में काम करता है। बेटी गांव में चाचा के परिवार के साथ रहती है। पूछताछ में मकरध्वज ने बताया कि उसे राजकुमारी का लोगों से बात करना पसंद नहीं था। वह उसे रोकता था लेकिन वह बात नहीं मानती थी। हर वक्त जवाब देती। आज गुस्सा आ गया तो फावड़े से उसकी हत्या कर दी।