Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Sun God shows harsh attitude, mercury crosses 33 degrees in February itself

Prayagraj Weather : सूर्य देव ने दिखाए कड़े तेवर, फरवरी में ही 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Sat, 28 Feb 2026 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 01:07 PM IST
सार

संगमनगरी में इस बार मौसम का तेवर समय से पहले ही तल्ख होने लगा है। अभी फरवरी का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और सूर्य देव ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Sun God shows harsh attitude, mercury crosses 33 degrees in February itself
प्रयागराज में होली के पहले कड़ी धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में इस बार मौसम का तेवर समय से पहले ही तल्ख होने लगा है। अभी फरवरी का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और सूर्य देव ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को मात्र 24 घंटे के भीतर शहर के अधिकतम तापमान में चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में लोगों को चटख धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। इससे पहले अधिकतम तापमान साल 2013 में 27 फरवरी को पारा 32.7 एवं वर्ष 2023 में 34.8 डिग्री पर पारा पहुंचा था। हालांकि, फरवरी में अब तक का सबसे उच्चतम तापमान 26 फरवरी 2006 को दर्ज किया गया था, तब पारा 36.3 डिग्री तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डाॅ. शैलेश राय का कहना है कि आने वाले दिनों में राहत के कोई आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि होली आते-आते दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस की लक्ष्मण रेखा को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते चार साल में 27 फरवरी का तापमान

तारीख : अधिकतम : न्यूनतम


27 फरवरी 2026 : 33.2 डिग्री : 14.6 डिग्री
27 फरवरी 2025 : 32.8 डिग्री : 14.1 डिग्री
27 फरवरी 2024 : 26.2 डिग्री : 14.0 डिग्री
27 फरवरी 2023 : 34.8 डिग्री : 13.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed