फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: People shivered due to rain amid cold and cold wave,

Prayagraj Weather :दो दिन के अंतराल के बाद फिर हुई झमाझम बारिश, ठंड से कांपे लोग

Fri, 05 Jan 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

शुक्रवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन में धुंध और दृश्यता कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को जमकर बरसात से ठंड और बढ़ गई है। पूरे दिन लोगों को गलन और धुंध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: People shivered due to rain amid cold and cold wave,
शुक्रवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिनों की अंतराल के बाद शुक्रवार को शहर में फिर झमाझम बारिश हुई। बुधवार को बारिश के बाद दो दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। ठंड और शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब अचानक काले बादलों के घने अंधेरे के बीच आधे घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों और गलियों में कीचड़ भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। 

विज्ञापन






विज्ञापन





शुक्रवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन में धुंध और दृश्यता कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को जमकर बरसात से ठंड और बढ़ गई है। पूरे दिन लोगों को गलन और धुंध का सामना करना पड़ा। सुबह से कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। लोग ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 18.2 दर्ज किया गया। रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रात में पारा 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठ रही नम हवाओं और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के आपस में टकराने से यूपी और मध्य प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, शनिवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही आने वाले तीन दिनों के अंदर कोहरे से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

कई इलाकों में कागजों पर जल रहे अलाव

सर्द हवाओं के कहर से शहरियों को बचाने के लिए नगर निगम की तरफ से अलावा जलाने का लगातार दावा किया जा रहा है। नगर निगम की नियमित रिपोर्ट के हिसाब से शहर में अलाव जलाने के स्थानों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। हालांकि, इन दावों की पोल संबंधित इलाकों के निवासी खोल रहे हैं।

करेलाबाग स्थित लाल कालोनी में शनि मंदिर के पास हर वर्ष निगम की तरफ से अलाव नगर जलाया जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जबकि नगर निगम की तरफ से जिन स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया गया उसमें यह स्थान भी शामिल है। इसी प्रकार के शहर के अलग-अलग वार्डों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। जबकि नगर निगम का दावा है कि में कुल 458 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

हर साल नगर निगम की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा एक दिन भी नहीं हुआ। उसके बाद भी उनकी सूची में इस स्थान पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है। - मोहित यादव

पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड पड़ने के बाद भी शनि मंदिर के पास अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव के जरिए सामान्य लोगों के साथ ही सड़क पर घूमने वाले पशुओं को भी राहत मिलती है। - हिमांशु श्रीवास्तव

- अलाव जलाने के लिए लगातार निगम के कर्मचारियों से अनुरोध किया जा रहा है, उसके बाद भी अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। - राहुल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed