Prayagraj Weather : मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर से किया प्रस्थान, भक्तों के लिए खोले गए मंदिर कपाट
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 04:26 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर गईं। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा श्री बड़े हनुमान जी महाराज को स्नान करा कर मंदिर से प्रस्थान कर जाने के बाद मंदिर परिसर और गर्भ गृह की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
मां गंगा के मंदिर से प्रस्थान करने के बाद श्री बड़े हनुमानजी का श्रृंगार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।