फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj was the hottest in Uttar Pradesh

UP Weather: प्रदेश में प्रयागराज रहा सबसे गर्म, लोगों की बढ़ी परेशानी; चार दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी

Thu, 15 May 2025 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 May 2025 11:21 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Prayagraj was the hottest in Uttar Pradesh
गर्मी की मार - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज जिला बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां के बाद 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी की मार अभी और झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप हावी होने लगा। करीब आठ बजे के बाद तेज धूप ने परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद ऐसा लगने लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप की वजह से सड़कें भट्टी की तरह धधकने लगीं। 

विज्ञापन

वहीं, बीच-बीच में चलीं गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ाने का काम किया। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर कम चहल-पहल देखने को मिली। अधिकांश लोगों ने तेज धूप को देखते हुए घर पर ही रहना सही समझा। 

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
1- दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें।
2- दिनभर में बार-बार पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो।
3- गर्मी में हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने से शरीर गर्म नहीं होता।
4- धूप में निकलते समय छाते, टोपी आदि का इस्तेमाल करें।
5- शराब, कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचें, यह डिहाइड्रेशन का करण बनते हैं।
6- गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, इसलिए हल्का भोजन करें और तले-भुने भोजन से बचें।
7- पर्दों, शेड्स या रिफ्लेक्टिव विंडो कवरिंग के साथ पंखे-कूलर का इस्तेमाल करें, वेंटिलेशन का ध्यान रखें।

आपदा संबंधी सहायता के लिए जारी नंबर 
1- एम्बुलेंस : 108
2- पुलिस : 112
3- राहत आयुक्त कार्यालय : 1070
4- जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर कंट्रोल रूम : 0532-2641577, 0532-2641578

प्रदेश के सबसे गर्म जिले
1- प्रयागराज : 44.4 डिग्री सेल्सियस
2- हमीरपुर : 44.2 डिग्री सेल्सियस
3- आगरा और सुल्तानपुर : 43.6 डिग्री सेल्सियस
4- कानपुर और वाराणसी : 43.2 

मौसम
अधिकतम तापमान- 44.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 26.7 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय- 05:18
सूर्यास्त- 06:41
शुक्रवार को तेज धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। गर्मी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj : पुलिस चौकी के पास समझौते के दौरान हुई फायरिंग और पथराव, चौकी इंचार्ज को लगी गोली

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed