फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj was the hottest in the state, mercury crossed 42

Prayagraj News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, पारा हुआ 42 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj was the hottest in the state, mercury crossed 42
प्रदेश में प्रयागराज मंगलवार को सबसे अधिक गर्म जिला रहा। मंगलवार को यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि यूपी में सबसे अधिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मंगलवार इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा। सूर्य की तपिश और भी तेज हो गई है। धूप की चुभन ऐसी है जैसे यह जून का महीना हो। तेज धूप के कारण सड़क पर आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय की मानें तो अगले तीन दिनों तक इस तरह की गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ेगा। बढ़ती गर्मी में चिकित्सकों ने लोगों को अधिक सावधान रहने की सलाह दी है। बेली अस्पताल के जनरल फिजीशियन डॉ. मंसूर अहमद का कहना है कि बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। नीबू पानी का सेवन करें। वहीं, दूसरी तरफ हीट वेव के खतरे को देखते हुए सभी अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed