फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Walkie talkie in hand, cap on head, train manager Anju remained alert in flower dress

प्रयागराज : हाथ में वाकी टाकी, सिर पर टोपी, फूल ड्रेस में सजग रही ट्रेन मैनेजर अंजू

Tue, 19 Dec 2023 01:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रेन मैनेजर करछना की रहने वाली हैं। यह नारी सशक्तीकरण की दिशा में ऐसा कदम है जो सच में बदलाव ला रहा है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Walkie talkie in hand, cap on head, train manager Anju remained alert in flower dress
फूल ड्रेस में सजग रही ट्रेन मैनेजर अंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथ में वाकी टाकी, सिर पर टोपी, फूल ड्रेस में अपने दायित्व को निभाते हुए वंदे भारत की पहली महिला ट्रेन मैनेजर अंजू का आज कुछ अलग ही अंदाज था। ट्रेन के लोको पायलट से लगातार वॉकी टॉकी से बातचीत और बीच में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब। प्रयागराज से कानपुर के बीच सफर के दौरान बातचीत मे बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे वंदे भारत में ट्रेन मैनेजर बनकर यात्री सेवा का मौका मिलेगा। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो बहुत ही गौरव की अनुभूति हुई । मेरी तो आंखें ही नम हो गई । 

विज्ञापन


यह नारी सशक्तीकरण की दिशा में ऐसा कदम है जो सच में बदलाव ला रहा है। पीएम मोदी नारी वंदन करते हैं, आज मैं उनका वंदन करती हूं। यह कहते हुए भावुक ट्रेन मैनेजर अंजू सिंह ने कहा कि वह करछना की रहने वाली हैं। 2018 में बतौर ट्रेन मैनेजर उन्हें नौकरी मिली। इसके बाद से वह अपनी सेवाएं दे रही हैं। अभी तक वह मालगाड़ियों में ही बतौर ट्रेन मैनेजर कार्य करती रही। 
विज्ञापन


कुछ यात्री ट्रेनों में भी ट्रेन मैनेजर के रूप में मैं काम किया है। अंजू ने बताया कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। घर में मम्मी-पापा, भइया-भाभी हैं। वह परिवार को आर्थिक मजबूती देने में जुटी हुई हैं । अंजू ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें यह जानकारी दी गई कि वंदे भारत में ड्यूटी करनी है। वह चौंक गई। प्रयागराज मंडल सीनियर डीओएम ने उत्साह बढ़ाया। आज ट्रेन में भी बहुत सम्मान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed