फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: viral papers on whatsapp during exam

प्रयागराजः परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर वायरल हुआ पेपर

Sat, 23 Mar 2019 08:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: viral papers on whatsapp during exam
whatsapp
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय यानी इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की शनिवार को हुई स्नातक की वार्षिक परीक्षा के दौरान पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हो गया। हालांकि पेपर जिस महाविद्यालय से वायरल हुआ, वहां का प्रबंधन इससे इनकार कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि अब जो भी पेपर होंगे, उसमें किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष न छोड़ने दिया जाए।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह नौ से 12 दोपहर बजे की पहली पाली में बीएससी द्वितीय की जंतु विज्ञान के दूसरे पेपर की परीक्षा थी। सुबह तकरीबन दस बजे के आसपास पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हो गया। पेपर वायरल होते ही हल्ला मचने लगा कि पेपर आउट हो गया है। इस बीच चर्चा शुरू हो गई कि पेपर सहसों स्थित रामदुलार स्मारक महाविद्यालय से वायरल हुआ है। हालांकि वहां के प्रबंधक ज्ञान प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनके कॉलेज से पेपर वायरल नहीं हुआ है। उनका कहना है कि सुबह 8.20 बजे राज्य विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह वहां पहुंच गए थे और 8.50 बजे उनकी मौजूदगी में पेपर खोला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ही पेपर सील कराया गया।
विज्ञापन


उधर, पेपर व्हाट्स एप पर वायरल होने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत अपने स्तर से इसकी जांच शुरू करा दी। बाद में यह बात सामने आई कि कई केंद्रों में पेपर पूरा करने के बाद परीक्षार्थियों को बीच में ही छोड़ दिया जाता है। हो सकता है कि इनमें से किसी परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र से बाहर आकर पेपर व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया हो। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन से पेपर आउट होने की घटना नहीं मान रहा है लेकिन परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में परीक्षा को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो समझा जाएगा कि परीक्षा केंद्र भी सामूहिक नकल में लिप्त है और ऐसे मामलों में सीधे केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन और परदर्शी तरीके से हो रही हैं। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हो गया है कि पेपर आउट नहीं हुआ है। कुछ लोग विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।’ प्रो. राजेंद्र प्रसाद, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed