prayagraj violence : हिंसा थमने के बाद ही जावेद पंप का नाम आया था सामने, पुलिस ने ले लिया था हिरासत में
अटाला उपद्रव के मामले में पुलिस की ओर से कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मुकदमा खुल्दाबाद, जबकि दो मुकदमे करेली थाना क्षेत्र में लिखे गए हैं। तीनों मुकदमों में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 5450 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटाला में एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल का मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया। उधर रातभर चली दबिश के दौरान 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार देर रात तक कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
शुक्रवार शाम बवाल थमने के कुछ घंटों बाद ही जावेद का नाम सामने आ गया था। जांच पड़ताल में इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि बवाल कराने की साजिश का मास्टर माइंड जावेद ही है। इसके बाद पुलिस ने रात में ही उसके घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उससे रातभर पूछताछ की जाती रही।
बयान व जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर पुलिस की कई टीमें मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में रात भर दबिश देती रही। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 32 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से शनिवार देर रात तक कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
तीन मुकदमों में 95 नामजद, 5450 अज्ञात पर केस
अटाला उपद्रव के मामले में पुलिस की ओर से कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मुकदमा खुल्दाबाद, जबकि दो मुकदमे करेली थाना क्षेत्र में लिखे गए हैं। तीनों मुकदमों में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 5450 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप को करेली व खुल्दाबाद थाने के दो मामलों में नामजद किया गया है।
करेली थाने में दर्ज पहले मुकदमे में 14 नामजद व 200 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इसी थाने में दर्ज दूसरे मामले में 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 250 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसी तरह खुल्दाबाद थाने में दर्ज मुकदमे में 70 नामजद व पांच हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
सीएए-एनआरसी विरोध के प्रदर्शनकारी भी आरोपी
अटाला बवाल मामले में नामजद किए गए लोगों में कई उन लोगों के नाम भी शामिल हं,ै जिन्होंने करीब ढाई साल पहले जिले में सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें मास्टरमाइंड जावेद पंप के साथ-साथ असरावल पूरामुफ्ती का रहने वाला जीशान रहमानी, खुल्दाबाद इमामबाड़ा के पेश इमाम अली अहमद, करेली का पार्षद फजल खान, एआईएमआईएम नेता शाह आलम, मेहनाजपुर शाहगंज का उमर खालिद और सिविल लाइंस निवासी आशीष मित्तल समेत अन्य के नाम शामिल हैं।