अटाला में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में 59 उप्रदवियों के पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिए गए। सर्विलांस कैमरों और वीडियो फुटेज से इन्हें चिह्नित किया गया है। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अफसरों ने अपील की है कि इनमें से किसी के बारे में भी जानकारी हो तो उन्हें इसकी सूचना दी जा सकती है।
2 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो फुटेज से मिली तस्वीरें
अमर उजाला ने दो दिन पहले ही इसका खुलासा किया था कि पुलिस अटाला बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर जारी करेगी। हालांकि तब अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहेीं थे। बुधवार को आखिरकार पोस्टर जारी कर दिए गए। अफसरों ने बताया कि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुल 59 उपद्रवियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस ने कोशिशें की लेकिन इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके चलते ही इनके पोस्टर जारी किए गए हैं।
3 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी हो तो वह इसकी सूचना कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकता है। जानकारी 9454402863, 7905509853 और 8041001786 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। - अजय कुमार, एसएसपी
4 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में लगाए गए 1000 पोस्टर
पुलिस की ओर से देर शाम पुराने शहर में उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए। अटाला, नूरुल्लाहरोड, गौसनगर, सब्जी मंडी के साथ ही तमाम अन्य इलाकों में करीब एक हजार पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर लगाने की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि किसी ने पोस्टर फाड़ने या हटाने की कोशिश की तो चिह्नित कर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
5 of 10
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार
उधर बवाल मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आसिफ निवासी अटाला, आमिर निवासी निहालपुर, फरहान अहमद निवासी दामूपुर, मो. इस्लाम निवासी कसारी मसारी और इलियास निवासी रसूलपुर शामिल हैं। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि यह सभी आरोपी वीडियो फुटेज से चिह्नित किए गए हैं।